स्वास्थ्य

Raj babbar birthday :- बचपन से अभिनय के शौकीन रहे राज बब्बर, स्मिता पाटिल के साथ था ऐसा रिलेशन

Raj babbar birthday :- फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीतिक सफर तक अपनी विशेष पहचान बनाने वाले अभिनेता राज बब्बर का आज बर्थडे है। वे फिल्मी दुनिया से लेकर निजी जिंदगी तक तक हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2021, 1:04 PM IST
Raj babbar
राज बब्बर

बालीवुड अभिनेता Raj Babbar का जन्म 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टूंडला गांव में हुआ था। वह बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन थे। इसीलिए उन्होंने एक्टिंग को ही अपना केरियर बनाया और इसी के साथ उन्होंने राजनीतिक सफर में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

स्मिता पाटिल के साथ थे ऐसे रिलेशन-

वैसे तो राज बब्बर ने नादिरा जहीर से शादी की थी। लेकिन बाद में वह अभिनेत्री स्मिता पाटिल से प्यार करने लगे। दोनों ने फिल्म भीगी पलकों में एक साथ काम भी किया था। हालांकि इस दौरान उनके दो बच्चे भी थे। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने स्मिता से शादी का फैसला कर लिया था। दोनों काफी समय लिव इन में भी रहे। लेकिन स्मिता पाटिल की मृत्यु होने के बाद राज बब्बर अपनी वाइफ के पास लौट आए। स्मिता पाटिल के बेटे का नाम प्रतीक बब्बर है। वहीं नादिरा के बच्चे जूही ओर आर्या बब्बर है।

किस्सा कुर्सी से फिल्मी सफर की शुरुआत-

साल 1977 में राज बब्बर को किस्सा कुर्सी से बॉलीवुड में ब्रेक मिला था। इस फिल्म में उनके साथ रीना रॉय थी। हालांकि उन्हें अपनी पहचान 1980 में आई फिल्म इंसाफ का तराजू से मिली। इस फ़िल्म से वह काफी पॉपुलर हुए। इस फिल्म में उनका रोल एक रेपिस्ट का था। जिसे फिल्म की नायिका गोली मार देती है। राज ने अपने फिल्मी केरियर में सभी तरह के किरदार निभाए।

प्रमुख नेताओं में होती है राज बब्बर की गिनती-

राज बब्बर की की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वे लोकसभा के साथ ही राज्यसभा के भी सदस्य रहे हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई की शुरुआत फ़ैज़ ए आम इंटर कॉलेज आगरा से की, उन्होंने रंग कला में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली से स्नातक किया।

ऐसे आए थे सियासी चर्चा में बब्बर-

राज बब्बर पहली बार सियासी चर्चा में तब आए थे। जब उन्होंने साल 2013 में कहा था मुंबई में एक आदमी 12 रुपए में भरपेट खाना खा सकता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि भारत का गरीब आदमी दो बार का खाना 28 और 32 रुपए में खा सकता है। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपने बयान के लिए अफसोस जताया भी था।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Osteosarcoma: बच्चों और किशोरों के घुटने में लगातार दर्द को न समझें ग्रोइंग पेन,क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हड्डियों के कैंसर का हो सकता है संकेत

National Newborn Week: प्रीमैच्योर बच्चे को बचाने में मददगार स्पर्श, जानें कैसे काम करती है Kangaroo Mother Care तकनीक

Shoulder Cracking Sound: कंधा घुमाने पर हड्डी के पास कटकट की आवाज आती है, हेल्थलाइन से जानें इसके कारण

Typing Wrist Pain: कलाई और अंगूठे के पास बार-बार होता है दर्द और सूजन? ज्यादा लिखने-टाइपिंग से हो सकती है Intersection Syndrome बीमारी

Pelvic Floor Dysfunction: बार-बार होती है टॉयलेट जाने की जरूरत, फिर भी पेट नहीं होता साफ, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए पेल्विक फ्लोर के बारें में