स्वास्थ्य

नवजात शिशु के शरीर से ऐसे निकाले बाल, अपनाएं ये नुस्खे

नवजात शिशु के शरीर से ऐसे निकाले बाल, अपनाएं ये नुस्खे
2 min read
• •
Updated: 18 May 2021, 7:25 PM IST
नवजात शिशु के शरीर से ऐसे निकाले बाल, अपनाएं ये नुस्खे
नवजात शिशु के शरीर से ऐसे निकाले बाल, अपनाएं ये नुस्खे

नवजात शिशु के शरीर पर बहुत सारे बाल होते हैं। इन बालों को समय रहते नहीं हटाया जाए।।तो यह हमेशा के लिए रह जाते हैं। इसलिए आप कुछ घरेलू उपाय से बच्चों के शरीर से उन बालों को हटा सकते हैं।

हम आपको दादी नानी के उन नुस्खों के बारे में बताएंगे जो हुए सालों से नवजात शिशु के शरीर से बाल निकालने के लिए उपयोग में लाए जा रहे है। नवजात शिशु की स्किन बहुत नाजुक होती है। इसलिए उन्हें बहुत ही सुरक्षित ढंग से निकाला जाता है। ताकि बच्चे को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए।

बच्चों के बाल निकालने के लिए आप घर पर उबटन का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आपको चंदन पाउडर, दूध, हल्दी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बनाना होगा। इसे बच्चे को नहलाने से पहले लगाते हुए हल्के हाथ से मालिश करें। इससे बाल निकलेंगे और ऐसा कुछ दिनों तक नियमित करना होगा। उसके बाद बच्चे को नहला दें।

बच्चे के शरीर से बाल निकालने के लिए जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ मसूर की दाल और दूध से बने उबटन को भी बाल वाली जगह पर लगाकर मालिश करके बाल निकाल सकते हैं।

नवजात शिशु के शरीर से बाल निकालने या उस को नहलाने के लिए साबुन का इस्तेमाल नहीं करें। क्योंकि नवजात शिशु की स्किन बहुत सॉफ्ट होती है साबुन में केमिकल भी हो सकते हैं। इसलिए साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपको उनके शरीर से बाल हटाने है। तो आप मुल्तानी मिट्टी में दूध मिलाकर भी लगा सकते हैं।

नवजात शिशु को रोजाना दिन में दो बार सुबह शाम मालिश की जरूरत होती है। इसके लिए आप बेबी आयल का इस्तेमाल करें। यह बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इससे मालिश करने से शरीर पर नजर आने वाले बाल भी हट जाते हैं।

बच्चों के शरीर से बाल हटाने के लिए आप उबटन का सहारा भी ले सकते हैं। इसके लिए आप आटे और बेसन को मिला कर लोई बना लें। फिर बच्चे के शरीर पर हल्के हाथ से मलें। ऐसा करने से बालों की जड़ मुलायम हो जाती है और बाल ऑटोमेटिक निकल जाते हैं। यह नुस्खा सालों से चला आ रहा है।

यह उपाय हमने सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर बच्चे को किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी है। तो चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत