स्वास्थ्य

इस शहर में ढाई हजार लोगों को लग चुका है जीका का टीका

इनमें 90 पुरुष हैं और कुछ गर्भवती महिलाएं भी हैं। परीक्षण के तहत 15 से 35 वर्ष की आयु के लोगों को शामिल किया गया है जिनपर टीका लगाने के बाद के असर का अध्ययन हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2018, 6:51 PM IST
zika, virus, research, india, jaipur, america, vaccine, city
इस शहर में ढाई हजार लोगों को लग चुका है जीका का टीका

जीका वैक्सीन बनाने की फुल प्रूफ तैयारी

जीका से बचाव के लिए टीका बनाने में लगे वैज्ञानिकों ने हॉस्टयून के तीन अस्पतालों का चुनाव किया। इसमें 90 पुरुषों को शामिल किया गया जिसमें कुछ महिलाएं थी जो गर्भवती नहीं थीं। बेयलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन में पहला परीक्षण किया गया जिसमें लोगों को परीक्षण के लिए तैयार वैक्सीन की अलग-अलग डोज दी गई। अब इन लोगों की लंबे समय तक निगरानी चल रही है।

2400 लोगों पर परीक्षण की है तैयारी

वैज्ञानिकों की टीम ने 15 से 35 वर्ष की उम्र के 2400 लोगों पर वैक्सीन का परीक्षण किया है जो अमरीका के अलग-अलग शहरों के रहने वाले हैं। अमरीका के बाद वैज्ञानिकों की टीम ब्राजील के कोस्टा रिका, मेक्सिकों, पनामा, पेरू के रहने वाले लोगों पर शोध की तैयारी कर रही है। परीक्षण में शामिल लोगों की अगले दो साल तक निगरानी होगी जिससे पता चल सके कि उनके भीतर जीका वायरस का इंफेक्शन तो नहीं बढ़ रहा है। वैसे अन्य परीक्षणों के तहत यदि टीका सफल रहता है तो इसी साल के अंत तक इसे आम मरीजों के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है।

वैक्सीन का नहीं है कोई साइड इफेक्ट

जिस वैक्सीन पर परीक्षण चल रहा है उसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। वैज्ञानिकों का ये भी दावा है कि है कि वैक्सीन लगने के बाद जीका वायरस से संक्रमण की गुंजाइश बहुत कम हो जाएगी। वैज्ञानिकों ने डीएनए जैसा एक द्रव्य बनाया है जिसमें जिका वायरस में पाए जाने वाले प्रोटीन की कोडिंग है। जैसे ही टीका लगेगा संक्रमित व्यक्ति के भीतर मौजूद प्रोटीन को वे पकड़ लेगा जिसके बाद शरीर उसके खिलाफ एंटीबॉडीज तैयार कर देगा जिससे वायरस का असर खत्म हो जाएगा। वैज्ञानिको की टीम जीका वैक्सीन के साथ उस दवा के बनाने पर भी काम कर रही है जिससे कोई परेशानी होने पर व्यक्ति की जान खतरे में जाने से बचा लिया जाए।

(वाशिंगटन पोस्ट से विशेष अनुबंध के तहत)

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक