स्वास्थ्य

Apple For Health: इस समय पर खाएंगे सेब, तो होंगे ये बेहतरीन फायदे

Apple For Health: सेब में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो आपके हृदय के लिए काफी फायदेमंद है। इस लाल रसीले फल में पॉलिफिनॉल्स तथा फ्लेवोनोइड्स भी पाए जाते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।
3 min read
• •
Updated: 24 Jan 2022, 12:27 PM IST
Right Time To Eat Apple And It's Amazing Health Benefits
Right Time To Eat Apple And It's Amazing Health Benefits

"एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे", यह कहावत तो आप बचपन से ही सुनते आए होंगे। और यह केवल एक कहावत ही नहीं है, बल्कि सेब का सेवन आपकी सेहत के लिए वाकई में बहुत फायदेमंद माना गया है। सेब में आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने वाले ढेरों गुण समाए हुए हैं। सेब में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गुणों का खजाना होने के बावजूद यदि सेब का सेवन यदि गलत समय पर किया जाए, तो फायदों की जगह सेहत संबंधी नुकसान हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं सही समय पर सेब खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

इस वक्त पर खाएं सेब-
कुछ लोगों में यह भ्रांति है कि सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, तो इसे कभी भी खाया जा सकता है, लेकिन यह गलत है। यदि आपको सेब खाना है, तो सूर्यास्त से पहले इसका सेवन करना बेहतर रहता है। इसके अलावा सेब खाने के अधिक फायदे प्राप्त करने के लिए सुबह नाश्ते में सेब खाना चाहिए। इससे आपको इसके सेवन के कई गुना फायदे मिलेंगे। इसके फायदे कई गुना हो जाते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि रात में सेब खाना आपको पाचन संबंधी समस्याएं दे सकता है। क्योंकि फाइबर से भरपूर सेब का पाचन रात में ठीक से नहीं हो पाता है।

अब आइए जानते हैं सही समय पर सेब खाने से आपको कौन-कौन से सेहत से जुड़े फायदे हो सकते हैं...

1. मजबूत पाचन तंत्र के लिए
सेब खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके पाचन को दुरुस्त बनाता है। जब आप सुबह के समय सेब खाते हैं, तो इससे आपके शरीर का पीएच लेवल नियंत्रित रहता है। पाचन तंत्र मजबूत रहने से आपको पेट से जुड़े विकार भी नहीं होंगे। जिससे बहुत सी बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है।

2. स्वस्थ दांतों के लिए
जब हमारे दांत स्वस्थ और मजबूत रहेंगे तो आपके द्वारा खाए गए पदार्थों को अच्छे से चबाया जा सकता है। ऐसे में दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में भी सेब काफी फायदेमंद होता है। रोजाना फाइबर से युक्त सेब खाने से दांतों को मजबूती मिलती है। साथ ही सेब में एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो दांतों से बैड बैक्टीरिया को दूर रखते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को पायरिया की शिकायत है, उन्हें रोजाना सुबह सेब का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इससे मुंह में सलाइवा की मात्रा बढ़ती है और दांत स्वस्थ रहते हैं।

3. ह्रदय को रखे स्वस्थ
सेब में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो आपके हृदय के लिए काफी फायदेमंद है। इस लाल रसीले फल में पॉलिफिनॉल्स तथा फ्लेवोनोइड्स भी पाए जाते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। इसलिए दिन में एक बार जरूर विटामिन और खनिजों से युक्त सेब का सेवन करने से आपके दिल को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है।

4. इम्यूनिटी बढ़ाता है
सेब फल में विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है। जो लोग नियमित रूप से नाश्ते में सेब खाते हैं, उनका शरीर बेहतर तरीके से हानिकारक बैक्टीरिया और जर्म्स से लड़ पाता है। जिससे बहुत सी बीमारियों के होने की संभावनाओं में भी कमी हो जाती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Jan 2022, 12:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स