स्वास्थ्य

रूसी वैक्सीन: पुतिन की ही तरह रहस्य बना हुआ है कि उनकी किस बेटी को लगी कोरोना वैक्सीन

हाल ही दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा करने वाले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की निजी जिंदगी रहस्य और कई पर्दों के पीछे छिपी हुई है। लेकिन इस बात पर से भी अब तक पर्दा नहीं उठा सका है कि उनकी पूर्व पत्नियों से जन्मी दो बेटियों में से कौन-सी बेटी को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।
4 min read
• •
Updated: 13 Aug 2020, 7:27 PM IST
रूसी वैक्सीन: पुतिन की ही तरह रहस्य बना हुआ है कि उनकी किस बेटी को लगी कोरोना वैक्सीन
रूसी वैक्सीन: पुतिन की ही तरह रहस्य बना हुआ है कि उनकी किस बेटी को लगी कोरोना वैक्सीन

अमरीका, ब्रिटेन, चीन, ऑस्ट्रलिया, जापान, यूरोपीय देशों और भारत भी जिस कोरोना वायरस की वैक्सीन (Corona Vaccine) अब तक तैयार नहीं कर पाया है उसी का टीका सबसे पहले तैयार कर परीक्षण कर रूस ने विरोधी और मित्र दोनों राष्ट्रों को चौंका दिया है। हालांकि रूस की इस तथाकथित कोरोना वैक्सीन (Russian Corona Vaccine) पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation), अमरीका, ब्रिटेन और भारत भी अपनी शंका जाहिर कर चुके हैं। लेकिन ऐसे देशों की भी कमी नहीं जो रूस से कोरोना वैक्सीन की खेप मंगाने के लिए बेकरार हैं। करीब 20 देशों की पुष्टि खुद रूस ने की है जो उससे कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन आयात करने के लिए अग्रिम ऑर्डर भी जारी कर चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनके वैज्ञानिकों ने कोरोना की वैक्सीन बना ली है और यह भी प्रचारित हुआ था कि जिन 38 लोगों पर इसका परीक्षण किया गया है उनमें पुतिन की बेटी भी शामिल है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पूर्व पत्नी से पुतिन के जो दो बेटियां माशा और कात्या हैं उनमें से किसे वैक्सीन का डोज दिया गया है।

रहस्यमयी है पुतिन की निजी जिंदगी
दरअसल, कभी रूस की खुफिया एजेंसी केजीबी (Russian Spy Agency KGB) में जासूस रह चुके पुतिन अपनी निजी जिंदगी को पर्दे के पीछे रखना ही पसंद करते हैं। उनके बारे में दुनिया, उनका देश,सरकार और देश की जनता केवल उतना ही जानती है, जितना वे बताना जरूरी समझते हैं। यही वजह है कि कभी रूसी सरकार ने भी उनके बारे में सार्वजनिक रूप से कोई पारिवारिक या निजी जानकारी साझा नहीं की है। खुद रूसी सरकार ने भी पुतिन की जिंदगी से जुड़ी जानकारियों को छिपाने की खूब कोशिश की है।

बेटियां भी रहस्य के पर्दे के पीछे
पुतिन की दोनों बेटियां मारिया पुतिन और येकातेरीना पुतिन हैं जिन्हें वे माशा और कात्या कहकर बुलाते हैं। पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपनी बेटियों का जिक्र नहीं किया है। उनकी जासूस प्रवृत्ति और राज छुपाने की महारथ का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुतिन की दोनों बेट्रियों में कौन सी बेटी छोटी है और कौन सी बड़ी ये भी किसी को पता नहीं है। हालांकि मीडिया रिपोट्र्स का कहना है कि येकातेरीना पुतिना उनकी छोटी बेटी हैं।

एक्रोबेटिक डांसर है येकातेरीना
पुतिन की छोटी बेटी येकातेरीना 2015 में उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब वे नाम बदलकर मॉस्को में ही कैटरीना तिखोनोवा के नाम से रह रही थीं। पेशे से एक एक्रोबैटिक डांसर 33 वर्षीय येकातेरीना टीवी शो में भी परफॉर्म कर चुकी हैं। वे कैटरीना तिखोनोवा के नाम से ही मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंस्टीट्यूटके प्रमुख के रूप में कार्य कर रही थीं। वे कई सालों से यूनिवर्सिटी में वरिष्ठ पद पर हैं। येकातेरीना ने भौतिकी और गणित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री की है। उन्होंने पिता का सरनेम पुतिन छोड़ दिया है। 2013 में उन्होंने पुतिन के करीबी दोस्तों में से एक निकोलाय शामालोव के बेटे कीरिल शामालोव से शादी कर ली थी। साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया है।

डॉक्टर हैं बड़ी बेटी मारिया
हैरानी की बात ये है कि जहां एक बेटी ने पिता का उपनाम छोड़कर अपनी अलग पहचान के साथ अब तक गुमनामी की जिंदगी जी रही थीं, वहीं मारिया को अक्सर पिता के साथ देखा जाता है। मारिया को पुतिन की बड़ी बेटी समझा जाता है और वे भी मारिया वोरन्तसोवा के एक अन्य नाम से भी पहचान रखती हैं। पेशे से एक एंडोक्राइनोलॉजिस्ट मारिया भी मॉस्को के एक रिहायशी अपार्टमेंट में फर्जी नाम से रह रही हैं। इतना ही नहीं वे एक वैज्ञानिक के रूप में भी काम करती हैं। उन्होंने एक डच से शादी की है जिससे उन्हें एक बेटी है। छोटी बहन येकातेरीना की तुलना में मारिया एक लैविश लाइफ स्टाइल फॉलो करती हैं और उन्हें विदेशों में घूमना-फिरना पसंद है।

किस बेटी को लगी वैक्सीन नहीं पता
पुतिन ने कहा कि इस वैक्सीन के ट्रायल के दौरान उनकी एक बेटी ने भी हिस्सा लिया। पहले चरण के वैक्सीनेशन के बाद उसके शरीर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, जबकि अगले दिन यह 37 डिग्री सेल्सियस हो गया था। वैक्सीन ने दूसरे चरण के बाद उसके शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ा लेकिन बाद मे सब ठीक हो गया। वह अब अच्छा महसूस कर रही हैं। हालांकि यह अब तक पता नहीं चला है कि मारिया और येकातेरीना में से वो कौन है जिसने टीका लगवाया है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
13 Aug 2020, 7:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?