स्वास्थ्य

Saffron Kesar Tea: किसी अमृत से कम नहीं है, केसर की चाय

केसर हमेशा से ही अपने स्वाद और महक के लिए जाना जाता रहा है। स्वाद और सेहत का यह खजाना महंगा जरूर है, लेकिन इसके फायदे अनगिनत हैं। फिर यदि हम केसर की चाय की बात करें तो इसके सेवन से सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। आइए जानते हैं केसर की चाय की फायदे।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2024, 10:08 AM IST
kesar_ki_chai.jpg

saffron Kesar Tea benefits: केसर हमेशा से ही अपने स्वाद और महक के लिए जाना जाता रहा है। स्वाद और सेहत का यह खजाना महंगा जरूर है, लेकिन इसके फायदे अनगिनत हैं। फिर यदि हम केसर की चाय की बात करें तो इसके सेवन से सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। आइए जानते हैं केसर की चाय की फायदे।

चुटकीभर केसर से शरीर में कई तरह के फायदे होते हैं। वजन घटाने से लेकर डायबिटीज में इसका काफी योगदान रहता है। कई अध्ययनों में यह भी साबित हो गया है कि यदि आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगे, तो शरीर में विभिन्न तरह की परेशानियों से राहत मिलेगी। केसर का दूध तो हमेशा से ही लोकप्रिय रहा है, लेकिन आप केसर की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। केसर की चाय बनाना बहुत आसान है। आप गर्म पानी में शहद या गुड़ के साथ केसर को पी सकते हैं। केसर की चाय बनाने के लिए पानी को गर्म करें। अब इसमें केसर के 3 से 4 धागे डालकर पानी को उबालें। फिर चाय को छानकर पिएं।


केसर एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पदार्थों से भरपूर होता है। क्रोसिन, क्रोसेटिन और पिक्रोक्रोसिन जैसे कैरोटीनॉयड और सफ्रानल केसर में पाए जाने वाले मुख्य बायोएक्टिव यौगिक हैं। अध्ययन में सामने आया है कि नियमित रूप से केसर का सेवन करने से शरीर में सूजन कम होती है और तनाव कम होता है।


टाइप 2 डायबिटीज वाले 80 लोगों पर हुए अध्ययन के मुताबिक जिन प्रतिभागियों ने 12 सप्ताह तक प्रतिदिन 100 मिलीग्राम केसर का सेवन किया था, उनके रक्त में ऑक्सीडेटिव तनाव के एक मार्कर, मैलोनडायलडिहाइड (एमडीए) के स्तर में नियंत्रण समूह की तुलना में कमी देखी गई थी।


इससे जोड़ों को मजबूती मिलती है। यह एक स्वर्ण अमृत की तरह है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और विटामिन-सी जैसे न्‍यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यदि केसर वाली चाय, सही मात्रा में पी जाए तो, त्वचा को हाइड्रेटेड रखती है। साथ ही,केसर में मौजूद तत्व ब्‍लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं। इससे दर्द और सूजन दोनों में राहत मिलती हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 Feb 2024, 10:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत