स्वास्थ्य

Shibu Soren Death Reason: बुजुर्गों को सताने वाली 3 घातक बीमारियां, जो शिबू सोरेन के लिए बनीं जानलेवा

Shibu Soren Death Reason: पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन तीन गंभीर बीमारियों के कारण हुआ। जानिए बुजुर्गों में कौन-सी घातक बीमारियां जानलेवा बन सकती हैं, और समय रहते कैसे बचाव किया जा सकता है।

2 min read
Aug 04, 2025
Shibu Soren death reason

Shibu Soren Death Reason: पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज निधन हो गया, जिससे झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। शिबू सोरेन 19 जून से अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। उन्हें डायबिटीज, किडनी और हार्ट से जुड़ी समस्याएं थी।

उम्र के साथ स्वास्थ्य समस्याएं सामान्य हैं, लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर देती हैं और समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती हैं। शिबू सोरेन को भी ऐसी ही तीन गंभीर बीमारियों ने घेर लिया था, जो उनके लिए घातक साबित हुईं। आइए जानते हैं वे कौन-सी 3 बीमारियां हैं जो बुजुर्गों में आम होती जा रही हैं और जिनसे विशेष सतर्कता की जरूरत है।

ये भी पढ़ें

100 मिलियन भारतीय डायबिटीक, Type 5 Diabetes का बढ़ता खतरा

फेफड़ों की कार्यक्षमता में गिरावट ( Chronic obstructive pulmonary disease)

बुजुर्गों में सांस से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। COPD एक गंभीर बीमारी है जिसमें व्यक्ति को लंबे समय तक सांस लेने में कठिनाई होती है। यह बीमारी धीरे-धीरे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है और ऑक्सीजन की कमी के कारण अन्य अंगों पर भी प्रभाव डालती है। धूम्रपान, वायु प्रदूषण और बढ़ती उम्र इसके मुख्य कारण हैं।

लिवर से जुड़ी समस्याएं (Chronic liver disease )

लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो भोजन को पचाने और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लिवर से जुड़ी बीमारियां जैसे सिरोसिस या हेपेटाइटिस बुजुर्गों में बेहद खतरनाक हो सकती हैं। लिवर खराब होने पर पूरे शरीर की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है और इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।

एक के बाद एक अंग का फेल्योर (Multi Organ Failure)

जब शरीर के एक से अधिक अंग एक साथ काम करना बंद कर देते हैं, तो उसे मल्टी ऑर्गन फेल्योर कहा जाता है। यह स्थिति किसी अन्य गंभीर बीमारी जैसे इंफेक्शन, फेफड़ों या लिवर फेल होने के कारण भी हो सकती है। बुजुर्गों में यह स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही कमजोर होती है।

ये भी पढ़ें

Daily Habits Good For Kidney: किडनी को रखना है स्वस्थ तो आज से ही अपनाएं ये 6 हेल्दी आदतें

Also Read
View All

अगली खबर