स्वास्थ्य

Aloe Vera Juice Side Effects: जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जूस पीना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Aloe Vera Juice Side Effects: एलोवेरा जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। एलोवेरा जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल लो हो सकता है।

2 min read
Side effects of Aloe Vera Juice Aloe Vera juice pine ke nuksan

Aloe Vera Juice Side Effects: एलोवेरा जूस का सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। एलोवेरा कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है, जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ठीक ऐसे ही एलोवेरा जूस का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करना सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। साथ ही इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल करना सेहत से लेकर त्वचा संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में एलोवेरा जेल का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में

एलोवेरा जूस पीने के नुकसान

1. डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। क्योंकि एलोवेरा शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के बैलेंस को बिगाड़ने का काम कर सकता है। जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।
यह भी पढ़े: सेब के बीज खाने से सेहत को हो सकते हैं नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

2. ब्‍लड शुगर लेवल लो की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल लो होने की समस्या हो सकती है। अगर आपका ब्‍लड शुगर लेवल लो रहता है तो एलोवेरा जूस का अधिक मात्रा में सेवन न करें। क्योंकि अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर का ब्‍लड शुगर लेवल डाउन हो जाता है।

3. दिल की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से दिल से संबंधित हो सकती है। क्योंकि अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम हो जाती है। जिसकी वजह से दिल की धड़कने अनियमित और कमजोर हो सकती है। इसलिए अगर आपको दिल से संबंधित कोई समस्या है तो एलोवेरा जूस का सेवन करने से बचें।

4. डायरिया की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से डायरिया की समस्या हो सकती है। क्योंकि अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से आईबीएस की समस्या हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से कब्ज और डायरिया की समस्या है तो उन्हें एलोवेरा जूस का सेवन करने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
20 Jun 2022 10:57 am
Published on:
20 Jun 2022 10:56 am
Also Read
View All