स्वास्थ्य

Side Effects of Coconut Oil: नारियल तेल का अधिक इस्तेमाल करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है

Side Effects of Coconut Oil: नारियल तेल का इस्तेमाल ब्यूटी और सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी चीज का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। नारियल के तेल के साथ भी ऐसा ही है। इसके कई नुकसान हैं जिनके बारे में आपने कम ही जानते होगें।

2 min read
Side effects of coconut oil Nariyal tail ke nuksan

नई दिल्ली। Side Effects of Coconut Oil: नारियल तेल की गिनती ऐसे तेलों में होती है, जिसे सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए उपयोगी और फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग नारियल तेल का इस्तेमाल बालों और त्वचा में करते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा नारियल तेल का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नारियल तेल में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिसे स्वास्थ्य के लिए खराब माना जाता है। अगर आप नारियल तेल का इस्तेमाल चेहरे पर अधिक करते हैं तो स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आइए जानते हैं नारियल तेल से होने वाले नुकसान के बारे में।

नारियल तेल के नुकसान

1. कोलेस्ट्रॉल के लिए नुकसानदायक :

नारियल के तेल से एलडीएल यानि खराब कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल यानि अच्छा कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। यह तेल उन लोगों को परेशान कर सकता है जिनके ब्लड लेवल में पहले से ही उच्च मात्रा में कोलेस्ट्रॉल है। नारियल के तेल में संतृप्त वसा की मात्रा अन्य वसा या तेल की तुलना में अधिक होती है। संतृप्त वसा से खराब कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोतरी होती है।

2. मुंहासों के लिए नुकसानदायक :

नारियल तेल गर्म होता है। हालांकि ये बालों के लिए तो सही है। लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल त्वचा के लिए नुकसाकनदायक हो सकता है। इससे मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है।

3. पेट के लिए नुकसानदायक :

नारियल तेल का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त की समस्या शुरू हो जाती है। नारियल तेल पचाने में अधिक समय लगता है इसलिए पेट में अनेक समस्या उत्पन्न हो सकती है।

4. चेहरा लाल पड़ सकता है :

नारियल तेल गर्म होता है। इसलिए इसे सर्दियों में लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आपको अधिक गर्मी से स्किन एलर्जी की समस्या रहती हैं जो इसका इस्तेमाल करने से बचें। शुद्ध नारियल तेल या अन्य नारियल तेल गर्म होता है, इससे मसाज करने पर चेहर लाल पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

5. एलर्जी कर सकता है:

अगर आपको एलर्जी है तो नारियल तेल आपको परेशानी में डाल सकता है। नारियल का तेल एलर्जी का कारण बनता है। इसकी वजह से मतली, चकत्ते, एक्जिमा, पित्ती और उल्टी की परेशानी हो सकती है।

Updated on:
24 Dec 2021 02:38 pm
Published on:
24 Dec 2021 02:37 pm
Also Read
View All