स्वास्थ्य

Ginger Tea Side Effect: जरूरत से ज्यादा अदरक की चाय पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है

Ginger Tea Side Effect: सर्दी के मौसम में अदरक वाली चाय पीने का मजा ही कुछ अलग होता है। लेकिन आपको बता दें कि अदरक वाली चाय ज्यादा मात्रा में पीने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। अदरक की तासीर गर्म होती है। एक दिन में दो कप से ज्यादा चाय न पिएं। इससे लंग्स और आंतों को नुकसान हो सकता है। अदरक की चाय के ज्यादा सेवन से पेट की परेशानी बढ़ सकती है।

2 min read
Side effects of drinking ginger tea Adark ki chai peene ke nuksan

नई दिल्ली। Ginger Tea Side Effect: अदरक की चाय पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है है। अदरक खाने से सर्दी-खांसी में आराम मिलता है। अदरक वैसे तो हमारे स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन अगर आप इसका सेवन ज्यादा करते हैं तो इससे आपके शरीर को कई सारे नुकसान हो सकते हैं। अदरक वाली चाय ज्यादा मात्रा में पीने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। अदरक की तासीर गर्म होती है। एक दिन में दो कप से ज्यादा चाय न पिएं। इससे लंग्स और आंतों को नुकसान हो सकता है। अदरक की चाय का ज्यादा सेवन करने से गैस की समस्या भी हो सकती है। इसके अधिक सेवन से शरीर में बेचैनी की समस्या भी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कि अदरक वाली चाय पीने से सेहत को किस तरह से नुकसान पहुंच सकता है।

अदरक की चाय पीने के नुकसान

1. डायरिया :

अगर आप ज्यादा अदरक का सेवन करते हैं तो इससे आपको डायरिया का खतरा बढ़ सकता है। दरअसल अदरक आपके पाचन को खराब करता है, जिसके कारण आपको बैचेनी की समस्या हो सकती है। इसलिए आप इसका सेवन कम मात्रा में करें।

2. एसिडिटी :

अदरक की चाय ज्यादा मात्रा में पीने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। साथ ही इसकी वजह से पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है। अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल पेट में एसीड बनाता है। ऐसे में अदरक की चाय का सेवन कम करें।

3. ब्लडप्रेशर :

जिन लोगों को हाई ब्लडप्रेशर या बीपी की शिकायत रहती है, उनको उचित मात्रा में अदरक लेने से फायदा होता है। जिनका ब्लडप्रेशर लो या कम रहता है, उन्होंने अगर अदरक जरा भी ज्यादा मात्रा में लिया, तो नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि अदरक में खून को पतला कर देने का गुण होता है। ऐसे में लो बीपी वालों का बीपी और कम हो सकता है।

4. नींद :

अदरक की चाय के अधिक उपयोग से बेचैनी और नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसलिए सोने से पहले अदरक की चायपीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सीने में जलन शुरू हो जाती है जिससे नींद खराब हो जाती है।

5. गर्भवती महिलाएं के लिए नुकसानदायक :

गर्भवती महिलाओं के लिए आधे कप से ज्यादा अदरक की चाय पीना हानिकारक हो सकता है। अदरक के ज्यादा सेवन से गर्भवती महिलाओं के पेट में दर्द भी हो सकता है।

Updated on:
22 Dec 2021 06:23 pm
Published on:
22 Dec 2021 06:21 pm
Also Read
View All