स्वास्थ्य

Side Effects of Protein: अगर आप भी अधिक प्रोटीन का सेवन करते है तो जानिए इसके नुकसान

Side Effects of Protein: एक निश्चित मात्रा में प्रोटीन सेवन हमारे शरीर के लिए लाभदायक है पर इसकी अधिक मात्रा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकती हैं। इसके अधिक सेवन से गुर्दे और लिवर को नुकसान पहुंच सकता है और हड्डियों से संबंधित बीमारी का कारण बन सकता है। डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का होना बेहद आवश्यक है।

less than 1 minute read
side effects of drinking too much protein

नई दिल्ली। Side Effects of Protein: शरीर की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है और इन्हीं में से एक है प्रोटीन। जब वजन घटाने या मांसपेशियों के निर्माण की बात आती है, तो प्रोटीन को सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारे शरीर में हर कोशिका का निर्माण और रखरखाव में अहम भूमिका निभाता है। यह न केवल हमारे सेल्स को एनर्जेटिक बल्कि पॉवरफुल भी बनाता है। लेकिन अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इससे शरीर में कीटोंस की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि विषैला पदार्थ है। कीटोंस को शरीर से बाहर निकालने के लिए शरीर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इस पूरी प्रक्रिया में शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी बाहर निकल जाता है, जिससे डीहाइड्रेशन भी हो सकता है।

प्रोटीन का जरूरत से ज्यादा सेवन किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। रेड मीट जैसे हाई प्रोटीन फूड शरीर में सैचुरेटिड फैट की खपत की वजह बन सकता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन वास्तव में शरीर को कितनी मात्रा में प्रोटीन चाहिए इस बारे में हर किसी को जानने की जरूरत है। आइए जानते हैं प्रोटीन के नुकसान के बारे में।

प्रोटीन के नुकसान

Updated on:
25 Oct 2021 04:43 pm
Published on:
25 Oct 2021 04:39 pm
Also Read
View All