स्वास्थ्य

Protein Shake Side Effects: जरूरत से ज्यादा प्रोटीन शेक पीने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनके साइड इफेक्ट्स

Protein Shake Side Effects: प्रोटीन शेक पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। शरीर की मांसपेशियों के बेहतर विकास के लिए प्रोटीन का सेवन करना बेहद जरुरी होता है। लेकिन अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है।

2 min read
Side effects of drinking too much Protein Shake Protein Shake pine ke nuksan

Protein Shake Side Effects: शरीर को हेल्दी और स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रोटीन का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। शरीर में प्रोटीन की कमी से होने वाले दिक्कतों से बचने के लिए लोग अपने डाइट में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए प्रोटीन शेक को शामिल करते है। लेकिन फायदा देने वाली चीज आपकी सेहत को नुकसान भी पंहुचा सकती है। ठीक ऐसे ही अधिक मात्रा में प्रोटीन शेक का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। कई लोग जिम, और एक्सरसाइज या प्रोटीन की पूर्ति करने की वजह से प्रोटीन शेक का ज्यादा सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए प्रोटीन शेक का सेवन सीमित मात्रा में करें। तो आइए जानते है ज्यादा प्रोटीन शेक पीने के नुकसान के बारे में

प्रोटीन शेक पीने के नुकसान

1. लिवर के लिए नुकसानदायक
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन शेक पीना लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में प्रोटीन शेक पीने से लीवर में सूजन हो सकती है और लिवर से जुड़ी कई समस्या हो सकती है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन शेक का सेवन सीमित मात्रा में करें।
यह भी पढ़े: शहद फायदे की जगह आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

2. स्किन के लिए नुकसानदायक
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन शेक पीना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में प्रोटीन शेक पीने से हॉर्मोन के उत्पादन को बढ़ाया जाता है, जिससे स्किन संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए स्किन को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन शेक का सेवन सीमित मात्रा में करें।

3. वजन के लिए नुकसानदायक
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन शेक पीना वजन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में प्रोटीन शेक पीने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती हैं, जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसलिए अगर आप वजन कम करने की डाइट कर रहे है, तो प्रोटीन शेक का सेवन सीमित मात्रा में करें।

4. डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन शेक पीना डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। क्योंकि अधिक मात्रा में प्रोटीन शेक पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इसी वजह से हाई-प्रोटीन डाइट पर लोगों को बहुत सारा पानी पीना चाहिए और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए प्रोटीन शेक का सेवन सीमित मात्रा में करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
16 May 2022 01:28 pm
Also Read
View All