scriptHoney Side Effects: शहद फायदे की जगह आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स | Side effects of Honey Shahad khane ke nuksan | Patrika News
स्वास्थ्य

Honey Side Effects: शहद फायदे की जगह आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Honey Side Effects: शहद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ठीक ऐसे ही अधिक मात्रा में शहद का सेवन करना स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

नई दिल्लीMay 16, 2022 / 10:46 am

Roshni Jaiswal

Honey Side Effects: शहद फायदे की जगह आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Side effects of Honey Shahad khane ke nuksan

Honey Side Effects: आयुर्वेद में शहद का इस्तेमाल किया जाता है। शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। कभी-कभी फायदे पहुंचाने वाली चीज आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे ही फायदे पहुंचाने वाला शहद आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जी हां, अधिक मात्रा में शहद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जो कई समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए शहद का सेवन सीमित मात्रा में करें। शहद का ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं शहद का अधिक मात्रा में सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में
शहद के नुकसान

1. डायबिटीज की समस्या हो सकता
अधिक मात्रा में शहद का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या हो सकता है। क्योंकि शहद में पाया जाना वाला फ्रुक्टोज शुगर का सोर्स माना जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों में शुगर के लेवल को बिगाड़ सकता है। इसलिए शहद का सेवन सीमित मात्रा में करें।
यह भी पढ़े: गर्मियों में ज्यादा ठंडा पानी पीते है, तो हो जाए सावधान, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान
2. एलर्जी की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में शहद का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि शहद का सेवन करने से एनाफिलेक्सिस नाम का एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है। एलर्जी की समस्या से बचने के लिए आप शहद का सेवन करने से बचें।
3. पेट की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में शहद का सेवन करने से पेट की समस्या हो सकती है। क्योंकि शहद में फ्रुक्टोज की मात्रा पाई जाती है, जो पेट की समस्या का कारण बन सकती है। शहद ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द, ऐंठन और दस्त की समस्या हो सकती है। इसलिए शहद का सेवन सीमित मात्रा में करें।
यह भी पढ़े: गर्मियों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल डाल सकता है बीमार, जानिए क्यों?
4. दांतो और हड्डियों की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में शहद का सेवन करने से दांतो और हड्डियों की समस्या हो सकती है। क्योंकि शहद में एसिड पाया जाता है, जो दांतों और हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए शहद का सेवन सीमित मात्रा में करें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Home / Health / Honey Side Effects: शहद फायदे की जगह आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो