स्वास्थ्य

Side Effects: क्या आप भी खड़े होकर पीते हैं पानी? तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकता है नुकसान

Side Effects: खड़े होकर पानी पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। आयुर्वेद में खड़े होकर पानी पीना मना है। खड़े होकर पानी पीने से व्यक्ति के महत्त्वपूर्ण अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं खड़े होकर पानी पीने के नुकसान के बारे में
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2022, 7:40 PM IST
Side Effects: क्या आप भी खड़े होकर पीते हैं पानी? तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकता है नुकसान
Side effects of drinking water in standing position on health

Side Effects: आज के समय में खड़े होकर पानी पीना एक आम बात है। क्योंकि अक्सर लोगों को खड़े होकर पानी पीने की आदत होती है या फिर काम की जल्दबाजी में लोग खड़े-खड़े ही पानी पी लेते हैं। आयुर्वेद में खड़े होकर पानी पीने की मनाही है। क्योंकि खड़े होकर पानी पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। खड़े होकर पानी पीने का बुरा असर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ता है। साथ ही इस तरह पानी पीने से व्यक्ति की प्‍यास पूरी तरह नहीं बुझती है। इसलिए आप कोशिश करें कि बैठकर ही पानी पिएं। आइए जानते हैं खड़े होकर पानी पीने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान

1. फेफड़ों के लिए नुकसानदायक
खड़े होकर पानी पीना फेफड़ों के लिए नुकसानदायक होता है। क्योंकि खड़े होकर पानी पीते समय फूड और विंड पाइप में होने वाली ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाती है। जिसकी वजह से फेफड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
यह भी पढ़े: नींबू पानी फायदे की जगह सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

2. हर्निया की समस्या हो सकती
खड़े होकर पानी पीने से हर्निया की समस्या हो सकती है। क्योंकि खड़े होकर पानी पीने से पेट के निचले हिस्से में दबाव बनता है। जिसकी वजह से पेट के आस-पास के अंगों को नुकसान पहुंच सकती है।

3. जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती
खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि खड़े होकर पानी पीते समय पानी का बहाव तेजी से आपके शरीर से होकर जोड़ों में जमा हो जाता है। जिसका बुरा असर जोड़ों और हड्डियों पर पड़ता है। जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द के साथ हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती हैं।
यह भी पढ़े: बच्चों का वजन बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है साबूदाना, जानें कमाल के फायदे

4. किडनी के लिए नुकसानदायक
खड़े होकर पानी पीना किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि खड़े होकर पानी पीते समय पानी बिना फिल्टर हुए पेट के निचले हिस्से की ओर तेजी से बढ़ता है। जिसकी वजह से पानी में जमा अशुद्धियां पित्ताशय में जमा होने का खतरा रहता है, जो किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
29 Jul 2022, 7:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?

Brain Freeze क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक और मेयो क्लीन इस से जानें इसके कारण और लक्षण