स्वास्थ्य

Pulses Side Effects: अधिक मात्रा में दाल का सेवन करना सेहत के लिए सकता है नुकसानदायक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Pulses Side Effects: दाल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अधिक मात्रा में दाल का सेवन करना सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में दाल का सेवन करने से किडनी में पथरी होना का खतरा हो सकता है।

2 min read
Side effects of eating too much pulses in hindi
Side effects of eating too much pulses in hindi

Pulses Side Effects: दाल का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। दाल कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ठीक ऐसे ही, अधिक मात्रा में दाल का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि दाल प्रोटीन से भरपूर होता है, ऐसे में अगर आप अधिक प्रोटीन का सेवन करते हैं तो ये नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही इसका अधिक सेवन करने से किडनी में पथरी होने का खतरा बना रहता है। इसलिए दाल का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अधिक मात्रा में दाल का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में

दाल खाने के नुकसान

1. किडनी में स्टोन होने का खतरा
जरूरत से ज्यादा दाल का सेवन करने से किडनी में स्टोन होने का खतरा हो सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में दाल का सेवन करने का सीधा असर किडनी पर पड़ता है। जिसकी वजह से किडनी में स्टोन होने का खतरा होता है।
यह भी पढ़े: अगर आप भी सुबह खाली पेट पीते है दूध तो हो जाएं सावधान, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

2. गैस की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा दाल का सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में जिस व्यक्ति को गैस की समस्या रहती है उन्हें दाल का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

3. डिटॉक्सीफाई करने में परेशानी होती
जरूरत से ज्यादा दाल का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में परेशानी हो सकती है। क्योंकि दाल विषाक्त पदार्थों को बाहर नहीं निकलता। इसलिए अधिक दाल का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
यह भी पढ़े: अधिक मात्रा में लस्सी का सेवन करना सेहत का पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

4. वजन बढ़ सकता
जरूरत से ज्यादा दाल का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। क्योंकि दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप अधिक दाल का सेवन करते हैं तो ये वजन को तेजी से बढ़ा सकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
26 Jun 2022 11:18 am
Published on:
26 Jun 2022 11:16 am