स्वास्थ्य

Walnuts Side Effects: अधिक मात्रा में अखरोट का सेवन करना, आपके स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है भारी नुकसान, हो जाएं सतर्क

Walnuts Side Effects: जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे ही अधिक मात्रा में अखरोट का सेवन करना आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अखरोट का अधिक सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है।

2 min read
Side effects of eating too much walnuts Akhrot khane ke nuksan

Walnuts Side Effects: अखरोट का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि ये कई सारी बीमारियों से बचाने में आपकी मदद करता है। लेकिन कभी कभी फायदे करने वाले चीज भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। ठीक ऐसे ही जरूरत से ज्यादा अखरोट का सेवन करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। अखरोट में फाइबर और कैलोरी की भरपूर मात्रा पाई होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। साथ ही डायरिया की समस्या भी हो सकता है। इसलिए अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में करें। तो आइए जानते हैं ज्यादा अखरोट खाने के फायदे के बारे में

अखरोट खाने के नुकसान


1. वजन कम करने में नुकसानदायक

अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करना आपके वजन को बढ़ा सकता है। क्योंकि अखरोट में फाइबर और कैलोरी की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो वजन बढ़ाने में फायदेमंद होता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अखरोट का सेवन ज्यादा न करें।

2. पाचन के लिए नुकसानदायक

अखरोट का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अखरोट में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है। कभी कभी अधिक अखरोट का सेवन करने के कारण पेट दर्द, कब्ज और डायरिया की समस्या बन सकता है। इसलिए अखरोट का सेवन ज्यादा न करें।

3. एलर्जी की समस्या होती

अखरोट के ज्यादा सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि कुछ लोगों को अखरोट से एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है। इसलिए एलर्जी से बचने के लिए आप अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में करें।

4. अल्सर की समस्या हो सकती

अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करना अल्सर की समस्या को कारण बन सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में अखरोट खाने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है जिससे अल्सर की समस्या हो सकती है। इसलिए आप अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
02 May 2022 08:15 pm
Published on:
02 May 2022 08:13 pm
Also Read
View All
World Menstrual Hygiene Day : पीरियड्स में किचन, पूजा घर से दूरी सिर्फ अंधविश्वास; AIIMS की डॉक्टर ने 3 मिथकों का सच बताया

Scalp Sunburn: सिर्फ चेहरे पर नहीं, आंखों और स्कैल्प पर भी पड़ती है धूप की मार, जानिए सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका

Thyroid Cancer Test : थायराइड कैंसर का इस एक जांच से चल जाता है पता, खर्च 2500 रुपए तक; कैंसर सर्जन ने बताया क्यों जरूरी है ये

Food Poisoning Symptoms: गर्मी में बार-बार हो रही है फूड पॉइजनिंग, जानिए पके हुए खाने को कितनी देर में बैक्टीरिया कर देते हैं खराब

Bipolar Disorder : बाइपोलर डिसऑर्डर की जंग में हनी सिंह के बाल उड़ गए थे! मनोचिकित्सक से जानिए इस बीमारी के शुरूआती लक्षण