
Lassi Side Effects: गर्मियों में लस्सी का सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। लस्सी कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, अधिक मात्रा में लस्सी का सेवन करने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। अधिक मात्रा में लस्सी का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही इसे रात में पीने से वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए लस्सी का सेवन सीमित मात्रा में करें और सही समय पर करें। तो आइए जानते हैं लस्सी का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में
लस्सी पीने के नुकसान
डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक
जरूरत से ज्यादा लस्सी का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि लस्सी में शुगर की मात्रा पाई जाती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसका ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज लस्सी का सेवन सीमित मात्रा में करें।
यह भी पढ़े: अगर आप भी सुबह खाली पेट पीते है दूध तो हो जाएं सावधान, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान
पाचन के लिए नुकसानदायक
जरूरत से ज्यादा लस्सी का सेवन करना पाचन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात को लस्सी पीकर सोने की वजह से लस्सी सही से पच नहीं पाता है। जिसकी वजह से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। जिसके कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रात में लस्सी का सेवन करने से बचें।
वजन बढ़ने की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा लस्सी का सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। क्योंकि लस्सी में कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें शुगर भी मौजूद होता है। ऐसे में रात में लस्सी पीकर सोने पर आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो लस्सी का सेवन करने से बचें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।