स्वास्थ्य

Health Tips on Reheating Foods: कभी दोबारा गर्म करके ना खाएं इन पदार्थों को, झेलने पड़ सकते हैं नुकसान

Health Tips on Reheating Foods: अक्सर आपने देखा होगा कि घरों में पूरी, पकोड़े, फ्राइज आदि तलने के बाद कढ़ाई में काफी तेल बच जाता है। और बचे हुए उसी तेल को अलग-अलग खाद्य पदार्थ बनाने के लिए बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करते रहते हैं।
3 min read
• •
Updated: 1 Nov 2021, 1:38 PM IST
reheating-foods.jpg
Side Effects of Reheating Foods

नई दिल्ली। Health Tips on Reheating Foods: घरों में ऐसा अक्सर होता है कि भोजन करने के बाद उनमें से कई चीजें बच भी जाती हैं। ऐसे में हम उन्हें ये सोचकर फ्रिज में रख देते हैं कि, बाद में या अगले दिन गर्म करके खा लेंगे। और कई घरों में तो यह भी देखा जाता है कि लोग बार-बार के झंझट से बचने के लिए एक ही बार में ढेर सारा खाना बनाकर फ्रिज में रख देते हैं और उसे आराम से 2-3 दिनों तक गर्म करके खाते रहते हैं। लेकिन आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि ताजा भोजन और बार-बार गर्म करके खाए हुए भोजन की पौष्टिकता में कितना अंतर होता है? जी हां, घर पर बना भोजन कितना ही स्वास्थ्यवर्धक क्यों ना हो अगर आप उसे बार-बार गर्म करके खाते हैं तो यह आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं कि किन खाद्य पदार्थों को दोबारा गर्म करके बिल्कुल नहीं खाना चाहिए...

• चुकंदर
चुकंदर को दोबारा गर्म करके खाने से इसमें मौजूद नाइट्रेट खत्म हो जाता है। अगर आपने कभी चुकंदर से कोई डिश ज्यादा बना ली है, तो उसे फ्रिज में रख दें और जब अगली बार खाएं तो खाने से कुछ घंटे पहले फ्रिज में से बाहर निकाल कर रख लें। इससे उसका तापमान सामान्य हो जाएगा। परंतु गर्म करके ना खाएं।

• तेल
अक्सर आपने देखा होगा कि घरों में पूरी, पकोड़े, फ्राइज आदि तलने के बाद कढ़ाई में काफी तेल बच जाता है। और बचे हुए उसी तेल को अलग-अलग खाद्य पदार्थ बनाने के लिए बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस तरह तेल को बार-बार गर्म करके उपयोग में लेना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। सबसे ज्यादा तो यह आपके दिल के लिए हानिकारक है क्योंकि एक बार काम में लिए हुए तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

• अंडा
कई लोग नाश्ते में बहुत स्वाद से प्रोटीन युक्त अंडे को उबालकर या आमलेट आदि बनाकर खाते हैं। प्रोटीन से भरपूर अंडा हमारी आंखों, त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा कई लोगों को अंडा करी भी बहुत पसंद होती है। लेकिन अंडे या उससे बने खाद्य सामग्री को कभी दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। क्योंकि उबला या पका हुआ अंडा दोबारा गर्म करके खाने से इसमें मौजूद प्रोटीन समाप्त होने के साथ ही ये हमारी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। या तो आप अंडा उबालकर तुरंत खा लें, और अगर बच भी जाए तो बिना गर्म करे ही खाएं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों में नाइट्रोजन होता है जो दोबारा गर्म करने से ऑक्सीडाइज्ड होकर कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

• सेलेरी
सेलेरी में नाइट्रेट की मात्रा होने के कारण यदि आप इसे बार-बार गर्म करते हैं, तो यह टॉक्सिक हो जाता है। किसी खाद्य पदार्थ में मौजूद नाइट्रेट को एक से दूसरी बार गर्म करने पर ही वह नाइट्राइट्स में बदल जाता है। इसलिए अगर शरीर में बहुत अधिक नाइट्राइट्स चला जाए, तो यह मेथेमोग्लोबिनीमिया के होने का जोखिम बढ़ा सकता है। मेथेमोग्लोबिनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके रक्त में मौजूद नाइट्राइट के हीमोग्लोबिन और आयरन के साथ परस्पर क्रिया करने पर वे शरीर में जीवित कोशिकाओं तक ऑक्सीजन ले जाने में असमर्थ हो जाते हैं। जिसके परिणामस्वरुप दौरा पड़ना या मृत्यु भी हो सकती है।

• मशरूम
प्रोटीन से भरे मशरूम से बनी कोई भी डिश को पकाने के दिन ही खा कर खत्म कर देना चाहिए। क्योंकि मशरूम में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिसे गर्म करने पर उसकी संरचना परिवर्तित हो जाती है और हमारे शरीर को हानि पहुंचा सकती है। साथ ही मशरूम को दोबारा गर्म करके खाने पर यह आपके पाचन तंत्र और दिल को नुकसान पहुंचा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
1 Nov 2021, 1:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन