स्वास्थ्य

Sugar Detox: अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें इनके बारे में

Sugar Detox: अचानक से चीनी को पूरी तरह से छोड़ देने पर इसका बुरा असर सेहत पर पड़ सकता है। चीनी का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए आज के समय में ज्यादातर लोग शुगर डिटॉक्स को अपना रहे हैं।

2 min read
Sugar Detox: अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें इनके बारे में
Side effects of sugar detox

Sugar Detox: अधिक मात्रा में का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसलिए आज के समय में ज्यादातर लोग शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए शुगर डिटॉक्स को अपना रहे हैं। शुगर डिटॉक्स का मतलब है, चीनी का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना। लेकिन कुछ लोगों को शुरुआत में शुगर डिटॉक्स करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से शरीर में शुगर लेवल कम हो सकता है, जिसकी वजह से कई परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन जैसे-जैसे आपके शरीर को कम चीनी की आदत हो जाएगी तब सब सही हो जाएगा। चीनी का सेवन बंद करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। वो भी तब जब आपके शरीर को कम चीनी की आदत हो जाएगी। तो आइए जानते हैं अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में

शुगर डिटॉक्स के नुकसान

थकान की समस्या हो सकती
अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से थकान की समस्या हो सकती है। क्योंकि जिन लोगों को रोजाना चीनी का सेवन करने की आदत होती है, उन्हें अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से शरीर में शुगर की मात्रा कम हो सकती है, जिसकी वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़े: बच्चों को बीमारियों से रखना चाहते हैं दूर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स

सिर दर्द की समस्या हो सकती
अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को रोजाना चीनी का सेवन करने की आदत होती है, उन्हें अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

अन‍िद्रा की समस्या हो सकती
अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। क्योंकि शुगर ड‍िटॉक्‍स आपको खाने की क्रेव‍िंग हो सकती है। जिसकी वजह से अन‍िद्रा की समस्‍या हो सकती है।
यह भी पढ़े: कीवी कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके अनगिनत फायदे

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
12 Jul 2022 07:30 pm