स्वास्थ्य

Sugarcane Juice Side Effects: जानिए गन्ने के जूस पीने के नुकसान, डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता

Sugarcane Juice Side Effects: गन्ने का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गन्ने में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में गन्ने का जूस पीने से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है।

2 min read
Side effects of sugarcane juice for diabetes

Sugarcane Juice Side Effects: गन्ने का जूस पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर गन्ने का जूस स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। लेकिन गन्ने का जूस फायदे पहुंचाने की जगह पर सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में गन्ने का जूस पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए गन्ने का जूस का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। ये डायबिटीज की समस्या को बढ़ा सकता है। साथ ही ये स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं को पैदा कर सकता है। इसलिए गन्ने का जूस का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते हैं गन्ने का जूस पीने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में

गन्ने के जूस पीने के नुकसान

डायबिटीज के लिए नुकसानदायक
डायबिटीज के मरीजों के लिए अधिक मात्रा में गन्ने का जूस का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता हैं। क्योंकि अधिक मात्रा में गन्ने का जूस पीने से ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा हो सकता है। जिसकी वजह से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गन्ने के जूस का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
यह भी पढ़े: गर्मियों में खस का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को अनगिनत फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है फायदेमंद

पेट की समस्या हो सकती है
अधिक मात्रा में गन्ने का जूस पीने से पेट की समस्या हो सकती है। क्योंकि गन्ने के जूस में पोलिकोसनॉल नामक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गन्ने के जूस का सेवन सीमित मात्रा में करें।

सिरदर्द की समस्या हो सकती है
अधिक मात्रा में गन्ने का जूस पीने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि गन्ने के जूस में पोलिकोसनॉल नामक तत्व पाए जाते हैं, जो सिरदर्द की समस्या बढ़ा देते हैं। साथ ही गन्ने के जूस का तासीर ठंडा होता है। इसलिए गन्ने के जूस का सेवन सीमित मात्रा में करें।
यह भी पढ़े: क्या आपको तनाव और अनिद्रा के कारण आते हैं बुरे विचार, तो ये उपाय दिलाएंगे इससे राहत

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
02 Jun 2022 04:51 pm
Published on:
02 Jun 2022 04:50 pm
Also Read
View All