फिट रहने के आसान टिप्स जो बनाए परफेक्ट
बहुत से लोगो का मानना है
कि वजन कम करने का कोई सीक्रेट होता है,म ुख्यरूप से सेलेब्रिटिज को देखकर ये ख्याल
जरूर मन में आता है कि कैसे इ तने आकर्षक दिखते है ये सब। आप अक्सर लोगों को
एक-दूसरे के फिट रहने के सीक्रेट पूछते है लेकिन ऎसा कौनसा तरीका है जिससे फिट रह
सकते है?
छोटी-छोटी हेल्दी टिप्स अपनाकर आप भी फिट रह सकते है,तो जानिए फिट
लोगो की फिट आदतों के बारे में।
फिट लोग रोजाना सुबह
नाश्ता जरूर करते है और पौष्टिक भोजन लेते है। रिसर्च से भी यही साबित करती है कि
रोजाना ब्रेकफास्ट करने से वजन बढ़ने का खतरा कम रहता है।
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक जो लोग लंबे समय तक भूखे रहते
है वे उन लोगो के अपेक्षा में अधिक कैलोरी लेते है जो छोटे-छोटे अंतराल में खाते
है। फिट रहने के लिए लंबे समय तक भूखे ना रहे।
जो
लोग फिट रहते है वे ज्यादातर घर का खाना ही खाते है। बाहर के खानें में मसालें और
तेल अधिक होता है,इसके अलावा साफ-सुथरा भी नहीं होता। खासतौर पर जंक फूड से जितना
हो सके उतना दूर रहे क्योंकि जंक फूड खाने वाले लोग सामान्य भोजन खाने वाले से 500
ग्राम से अधिक कैलोरी लेते है।
जो लोग खाने मे मीठे का
इस्तेमाल कम करते है या मीठे से परहेज रखते है उनका वजन बहुत कम बढ़ता है। मीठे के
बजाय वे हरी सब्जियों का प्रयोग ज् यादा करते है जो एनर्जी देती है शरीर
को।
जो लोग नींद पूरी करते है वे फिट लोगो की
गिनती में आते है। रिसर्च के अनुसार रोजाना की तुलना में एक घंटे अधिक ज्यादा सोने
पर 30 फीसदी तक मोटापा बढ़ने का चांस घट जाता है। 7-8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी
होता है।
फिट लोग रोजाना जल्दी उठते है और हर प्रकार के
नशों से दूर रहते है। वे रोजाना व्यायाम करते है,जिसके लिए चाहे वे जिम जाए या फिर
मॉर्निग वॉक क रें।