ठंड हमारे बीच धीरे धीरे अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं यानि सर्दी अब हमारे बीच आ गई है | मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों कॉमन कोल्ड के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। कॉमन कोल्ड का मतलब नाक का बहना सिरदर्द शरीर में दर्द और गले में खराश जैसी समस्याएं हो जाती हैं, जो हमें हमारे रोजाना के काम करने में मुश्किल पैदा कर सकते हैं। हम आप को बताते हैं सर्दी से बचने के कुछ आसान उपाय |

नई दिल्ली मौसम में बदलाव के कारण हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है जिससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम खांसी गले में खराश और बुखार जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए हमें अपने खान-पान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है तो आइए जानते हैं सर्दी से बचने के कुछ आसान टिप्स
1- नियमित रूप से हाथ धोएं
हम सभी जानते हैं कि कोविड संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए चेहरे को छूने या खाने से पहले अच्छी तरह से हाथ धोने हमारे रूटीन का एक अहम हिस्सा बन चुका हो। हमें बस इसी रूटीन को आगे भी फॉलो करना है। होता यूं है कि कोल्ड पैदा करने वाले वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से फैलते हैं जो हाथों और सतहों पर 24 घंटे तक जीवित रह सकते हैं। इसलिए बीमार पड़ने से बचने के लिए खाने या अपने चेहरे को छूने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना बहुत जरूरी है
2-हाइड्रेटेड रहें
सर्दियों में आम तौर पर हम पानी पीना कम कर देते हैं। ठंड के मौसम में हमें प्यास नहीं लगती इसलिए हम ज्यादा पानी नहीं पीते जिससे आपको इस मौसम में बचने की जरूरत है। आप शायद न जानते हों कि पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और हमें बीमार होने से बचाता है। इसलिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो भी दिन में कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पिएं। आप अपने तरल पदार्थ के सेवन के को बढ़ाने के लिए सूप और बोन ब्रोथ भी ले सकते हैं।
3- हेल्दी फूड्स खाएं
बदलते मौसम के दौरान आपको हेल्दी और संतुलित डाइटलेने की जरूरत होती है। यह आपको पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करने के साथ-साथ आपको फिट रखने में भी मदद करता है। आपको अपने रोजाना की डाइट में जिंक और विटामिन डी के सेवन के स्तर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ये
4-पर्याप्त नींद लें
कॉमन कोल्ड से लड़ने और उससे बचाव के लिए पर्याप्त नींद लेना हमारे लिए बहुत ही जरूरी है। नींद न आना या नींद की खराब गुणवत्ता शरीर के लिए वायरस और संक्रमण से लड़ना कठिन बना देती है। जब हमें रात में अच्छी नींद आती है तो हमारा शरीर साइटोकिन्स का उत्पादन और उन्हें रिलीज करता है। ये एक प्रकार का प्रोटीन है जो संक्रमण और सूजन को अपना निशाना बनाता है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को सक्रिय रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें।