Simple way to control high blood pressure in 5 minutes : शोधकर्ताओं ने पाया है कि छोटी अवधि की शारीरिक गतिविधियां उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकती हैं।
High Blood Pressure : भारत में लगभग 22 करोड़ लोग हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) से पीड़ित हैं। यह स्थिति दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के लिए प्रमुख कारण बनती है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, देश में 10.8% मौतें हाई ब्लड प्रेशर की वजह से होती हैं।
सिडनी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. इमैनुएल स्टामाटाकिस की अगुवाई में एक अध्ययन में पाया गया कि मात्र 5 मिनट की शारीरिक गतिविधि से हाई ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को नियंत्रित किया जा सकता है।
डॉ. स्टामाटाकिस का कहना है, "थोड़े समय के लिए तीव्र गति से की गई गतिविधियां दिल को बेहतर तरीके से खून पंप करने के लिए प्रेरित करती हैं, जिससे रक्त वाहिकाओं की लचीलापन बनी रहती है और हृदय अधिक प्रभावी तरीके से काम करता है।"
शोध में यह भी बताया गया है कि 20-30 सेकंड के लिए तीव्र गति से व्यायाम करना रक्तचाप (High Blood Pressure) को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
जिनका काम बैठने वाला है, उनके लिए यह जरूरी है कि वे दिनभर में थोड़ा-थोड़ा चलने-फिरने की आदत डालें।
यह अध्ययन बताता है कि नियमित शारीरिक गतिविधियां केवल ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को नियंत्रित करने में मदद नहीं करतीं, बल्कि हृदय रोग के जोखिम को 28% तक कम कर सकती हैं।
डॉ. स्टामाटाकिस का कहना है कि फिजिकल एक्टिविटी को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। "5-10 मिनट की ऐसी गतिविधियां, अगर रोज की जाएं, तो स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव डाल सकती हैं।"
छोटी-छोटी आदतें बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान बन सकती हैं। तो आज ही शुरुआत करें और अपने दिल का ख्याल रखें।