स्वास्थ्य

बिहार का ये जिला बना HIV का हॉटस्पॉट! हर महीने 60 नए मरीज, भारत में HIV किन राज्यों में सबसे ज्यादा?

HIV Cases in India States: बिहार के सीतामढ़ी में HIV का गंभीर संकट। 2012 से अब तक 8 हजार मरीज, हर महीने 60 नए केस, 400 से ज्यादा बच्चे संक्रमित। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
2 min read
Dec 13, 2025
HIV cases in India states
HIV cases in India states (photo- freepik)

HIV Cases in India States: बिहार के सीतामढ़ी जिले से HIV को लेकर एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले में हजारों लोग HIV के साथ जी रहे हैं, जिससे यह इलाका राज्य का एक हाई-लोड HIV सेंटर बन गया है। हालात ऐसे हैं कि स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ रहा है। सीतामढ़ी सदर अस्पताल में बने ART सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, साल 2012 से अब तक करीब 7,400 से 8,000 HIV मरीज यहां रजिस्टर हो चुके हैं। चिंता की बात यह है कि हर महीने 40 से 60 नए मामले सामने आ रहे हैं, यानी संक्रमण अभी भी रुक नहीं पाया है।

इलाज चल रहा है, लेकिन संख्या डराने वाली

इन रजिस्टर्ड मरीजों में से करीब 5,000 लोग नियमित इलाज के लिए हर महीने मुफ्त दवाइयां लेने ART सेंटर पहुंचते हैं। मरीजों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने सीतामढ़ी को आधिकारिक तौर पर ‘हाई-लोड सेंटर’ घोषित किया है।

सबसे दर्दनाक पहलू: बच्चों में HIV

इस संकट का सबसे दुखद पहलू है बच्चों का संक्रमित होना। आंकड़ों के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र के 400 से ज्यादा बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या स्कूल जाने वाले बच्चों की है। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में बच्चों को यह संक्रमण जन्म के समय माता-पिता से मिला, जिसे मेडिकल भाषा में मां से बच्चे में संक्रमण (PPTCT) कहा जाता है। यह साफ संकेत देता है कि गर्भवती महिलाओं की HIV जांच और समय पर इलाज में अभी भी बड़ी कमी है।

प्रशासन क्या कर रहा है?

बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कुछ कदम उठाए हैं। गांव-गांव जागरूकता अभियान, फ्री HIV टेस्टिंग कैंप, ज्यादा प्रभावित इलाकों जैसे डुमरा, रनिसैदपुर और परिहार पर खास फोकस कर रही है। साथ ही सरकार संक्रमित लोगों को इलाज के साथ आर्थिक मदद भी दे रही है। वयस्क मरीजों को 1,500 प्रति माह, HIV संक्रमित बच्चों को 1,000 प्रति माह दे रही है।

भारत में HIV के सबसे अधिक मामले कहां?

सीतामढ़ी सिर्फ एक जिला है, लेकिन पूरे भारत में HIV चिंता का विषय है। NACO के 2022 के अनुमान के मुताबिक, भारत में HIV-positive लोग करीब 24.67 लाख हैं। सबसे ज्यादा मामलों वाले तीन राज्य हैं।

महाराष्ट्र- सबसे बड़ा HIV बोझ वाला राज्य

आंध्र प्रदेश- बड़ी संख्या में HIV-positive लोग

कर्नाटक- तीसरे नंबर पर उच्च संख्या

ये तीनों राज्यों में HIV के मामलों का बोझ राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा है।

आखिर क्यों बढ़ रहा है HIV?

HIV का फैलाव अभी भी तेजी से रुक नहीं पा रहा है। इसके पीछे कई वजहें हैं जैसे सामाजिक भेदभाव, जागरूकता की कमी, सही समय पर जांच नहीं होना और गर्भवती महिलाओं के लिए परीक्षण की कम कवरेज।

Updated on:
13 Dec 2025 01:47 pm
Published on:
13 Dec 2025 01:47 pm
Also Read
View All
Alwar News: सामान्य चिकित्सालय में 40 बेड का न्यू मेडिकल वार्ड तैयार, स्टाफ नहीं… मरीजों की देखभाल कैसे होगी?

डॉक्टर के पास जाने से लगता है डर? क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या होता है Latrophobia और कैसे करें कम

बाल झड़ने के पीछे Hair Follicle की भूमिका, हेल्थलाइन और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या होता है और इसे मजबूत बनाने के लिए क्या करें

Swine Flu: दिल्ली में H1N1 इन्फ्लूएंजा के मामलों में बढ़ोतरी, सीडीसी और मेयो क्लिनिक से जानें इसके लक्षण और कितना खतरनाक है ये वायरस

Bad Breath: ब्रश करने के बाद भी नहीं जा रही मुंह की बदबू? मेयो क्लिनिक से जानें इसकी वजह और बचने के उपाय