
बाल झड़ने के पीछे Hair Follicle का कमजोर होना भी है जिम्मेदार- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Magnific)
Hair Follicle Hindi: आज के समय में बाल झड़ना या पतले होना एक बेहद आम समस्या बन चुका है। जब भी बाल झड़ने लगते हैं, तो लोग अक्सर महंगे तेल, शैम्पू या तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बालों की असली मजबूती और उनका विकास त्वचा के अंदर छिपे हेयर फॉलिकल (Hair Follicle) पर निर्भर करता है? क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, हेयर फॉलिकल ही वह जगह है जहां से बाल जन्म लेते हैं और पोषण पाते हैं। अगर हेयर फॉलिकल कमजोर या बंद हो जाएं, तो नए बाल उगना बंद हो जाते हैं और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। आइए जानते हैं कि हेयर फॉलिकल क्या होते हैं, बाल झड़ने में इनकी क्या भूमिका है और इन्हें मजबूत कैसे बनाया जाए।
हेल्थलाइन के अनुसार, हेयर फॉलिकल आपकी त्वचा में मौजूद एक छोटा सा सॉकेट या थैलीनुमा संरचना (pore) होता है, जिससे बाल बाहर की तरफ उगते हैं। हमारे पूरे शरीर और स्कैल्प (सिर की त्वचा) पर लाखों हेयर फॉलिकल होते हैं। प्रत्येक फॉलिकल के नीचे रक्त वाहिकाएं (blood vessels) होती हैं, जो बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाती हैं। बालों के विकास की प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों (Phases) में होती है;
1.अनाजेन (Anagen)- यह बालों के उगने का चरण है, जो 2 से 7 साल तक चल सकता है।
2. कैटाजेन (Catagen)- यह संक्रमण का चरण है, जहां बाल का उगना रुक जाता है।
3. टेलोजेन (Telogen)- यह आराम का चरण है, जिसमें पुराना बाल झड़ जाता है और नया बाल उगना शुरू होता है।
जब हेयर फॉलिकल स्वस्थ होते हैं, तो बाल मजबूत और घने रहते हैं। लेकिन जब फॉलिकल क्षतिग्रस्त, बंद या सिकुड़ने लगते हैं, तो बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं;
1. फॉलिकल का सिकुड़ना (Shrinkage)- एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (आनुवंशिक गंजापन) जैसी स्थिति में 'डीएचटी' (DHT) नाम का हार्मोन हेयर फॉलिकल को धीरे-धीरे छोटा कर देता है। इससे उगने वाले बाल पतले और कमजोर होते जाते हैं और आखिरकार फॉलिकल से नया बाल उगना बंद हो जाता है।
2. पोषण की कमी- यदि आपके शरीर में आयरन, बायोटिन, प्रोटीन या विटामिन-डी की कमी है, तो रक्त वाहिकाएं फॉलिकल तक पर्याप्त पोषण नहीं पहुँचा पातीं। पोषण न मिलने से फॉलिकल कमजोर होकर कमजोर बाल पैदा करते हैं, जो जल्दी टूट जाते हैं।
3. सीबम और डेड स्किन से ब्लॉकेज- स्कैल्प पर अत्यधिक तेल (Sebum), गंदगी, पसीना और डैंड्रफ जमा होने से हेयर फॉलिकल के छिद्र बंद हो जाते हैं। ब्लॉकेज के कारण फॉलिकल सही से सांस नहीं ले पाते और वहां संक्रमण या सूजन (Folliculitis) हो सकती है।
4. तनाव और जीवनशैली- अत्यधिक मानसिक तनाव शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन को बढ़ाता है, जो हेयर फॉलिकल को अचानक 'टेलोजेन' (आराम के चरण) में भेज देता है। इससे कुछ ही महीनों में सिर के बहुत सारे बाल एक साथ झड़ने लगते हैं।
अगर आपके हेयर फॉलिकल पूरी तरह मृत (dead) नहीं हुए हैं, तो सही देखभाल से उन्हें दोबारा स्वस्थ और सक्रिय बनाया जा सकता है;
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
22 Aug 2026 03:00 pm
