
त्वचा पर खुरदुरा और पपड़ीदार दाग इस कारण से हो सकते हैं- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Magnific)
Actinic Keratosis Symptoms: क्या आपकी त्वचा पर कभी कोई ऐसा छोटा सा हिस्सा महसूस हुआ है जो छूने में रेगमाल (sandpaper) जैसा खुरदुरा, पपड़ीदार या सूखा लगता हो? अक्सर लोग इसे साधारण रूखापन, तिल या मस्सा मानकर क्रीम लगाकर छोड़ देते हैं। लेकिन अगर यह दाग लंबे समय तक बना रहे, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। मेयो क्लिनिक के अनुसार, त्वचा पर दिखने वाला यह खुरदुरा पैच एक्टिनिक केराटोसिस (Actinic Keratosis) हो सकता है। समय रहते इसकी पहचान और इलाज बहुत जरूरी है क्योंकि आगे चलकर यह स्किन कैंसर का रूप भी ले सकता है। आइए समझते हैं कि ये क्या होता है?
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, एक्टिनिक केराटोसिस (जिसे सोलर केराटोसिस भी कहा जाता है) त्वचा से जुड़ी एक ऐसी स्थिति है, जो धूप या पराबैंगनी किरणों (UV rays) के लगातार संपर्क में आने के कारण होती है। इसे प्री-कैंसरस (Pre-cancerous) कंडीशन माना जाता है। इसका मतलब यह है कि यह खुद कैंसर नहीं है, लेकिन अगर इसका इलाज न किया जाए, तो समय के साथ यह त्वचा के कैंसर (विशेष रूप से Squamous Cell Carcinoma) में बदल सकता है। यह समस्या आमतौर पर शरीर के उन हिस्सों पर ज्यादा होती है जो धूप के सीधे संपर्क में आते हैं, जैसे चेहरा, कान, सिर का गंजा हिस्सा, गर्दन, हाथ और कंधे।
एक्टिनिक केराटोसिस को देखकर पहचानने से ज्यादा छूकर महसूस करना आसान होता है। इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं;
1.धूप का हानिकारक असर- इसका सबसे बड़ा कारण सूरज की पराबैंगनी (UV) किरणें हैं। वर्षों तक लगातार बिना बचाव के धूप में रहने से त्वचा की कोशिकाओं (cells) का डीएनए क्षतिग्रस्त हो जाता है।
2. टैनिंग बेड का इस्तेमाल- कृत्रिम यूवी लाइट या टैनिंग बेड का इस्तेमाल करने से भी त्वचा को उतना ही नुकसान पहुँचता है।
3. कमजोर इम्युनिटी- जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) कमजोर होती है, उनमें यह समस्या तेजी से पनपती है।
अगर आपको अपनी त्वचा पर कोई भी ऐसा खुरदुरा दाग दिखे जो कुछ हफ़्तों में ठीक न हो रहा हो, उसका आकार बढ़ रहा हो या उसमें से खून निकल रहा हो, तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) से संपर्क करें। डॉक्टर आमतौर पर आपकी त्वचा को देखकर ही पहचान लेते हैं। अगर उन्हें जरा भी संदेह होता है, तो वे बायोप्सी (Biopsy) करते हैं, जिसमें दाग का एक बहुत छोटा सा हिस्सा लेकर लैब में जांच के लिए भेजा जाता है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
18 Aug 2026 05:00 pm
