19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाने में छिपा Cyclospora Parasite कर सकता है बीमार, US FDA से जानें कैसे फैलता है यह संक्रमण और क्या हैं लक्षण

Cyclospora Parasite Hindi: खाने और पानी में छिपा Cyclospora Parasite कर सकता है गंभीर रूप से बीमार। US FDA और क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार जानें इसके लक्षण, फैलने के कारण और बचाव के तरीके।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Aug 19, 2026

Cyclospora Infection Symptoms,Cyclosporiasis Treatment and Prevention,

Cyclospora cayetanensis एक बहुत ही छोटा, एककोशिकीय परजीवी यानी कीड़ा होता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Cyclospora Parasite: गर्मी और बारिश के मौसम में पेट खराब होना, दस्त लगना या मरोड़ उठना बहुत आम बात लगती है। अक्सर हम इसे गलत खान-पान, बासी भोजन या पच न पाने का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों, सब्जियों और ताजे पानी के जरिए एक ऐसा अनदेखा कीड़ा (परजीवी) आपके शरीर में पहुंच सकता है जो हफ्तों तक आपके पेट को बीमार रख सकता है? US FDA (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) के अनुसार, दूषित भोजन और पानी में Cyclospora (साइक्लोस्पोरा) नाम का एक सूक्ष्म परजीवी (Parasite) पाया जाता है। इसकी वजह से पेट में होने वाले इन्फेक्शन को साइक्लोस्पोरियासिस कहते हैं। आइए जानते हैं कि यह साइक्लोस्पोरा क्या है, यह कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है।

क्या होता है Cyclospora और Cyclosporiasis?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, Cyclospora cayetanensis एक बहुत ही छोटा, एककोशिकीय (Microscopic) परजीवी यानी कीड़ा होता है। यह इतना छोटा होता है कि इसे नंगी आंखों से बिल्कुल नहीं देखा जा सकता। जब यह परजीवी इंसान के पेट या आंतों में पहुंचता है, तो वहां इन्फेक्शन पैदा कर देता है। इसी इन्फेक्शन को मेडिकल भाषा में Cyclosporiasis कहा जाता है।

यह बैक्टीरिया या वायरस से अलग होता है। सबसे खास बात यह है कि जब यह परजीवी किसी व्यक्ति के मलमूत्र (Stool) के जरिए शरीर से बाहर आता है, तो वह तुरंत किसी दूसरे इंसान को बीमार करने के लायक नहीं होता। उसे हवा और पर्यावरण में परिपक्व (Mature या संक्रामक) होने में लगभग 1 से 2 हफ्ते का समय लगता है। इसलिए यह बीमारी एक इंसान से दूसरे इंसान में सीधे छूने या साथ बैठने से नहीं फैलती।

यह संक्रमण कैसे फैलता है?

Cyclospora Infection के मुख्य लक्षण क्या हैं?

  • पानी जैसे दस्त (Watery Diarrhea)।
  • पेट में मरोड़ और दर्द।
  • थकावट और कमजोरी।
  • भूख न लगना और वजन कम होना।
  • जी मिचलाना और ब्लोटिंग।
  • हल्का बुखार और मांसपेशियों में दर्द।

डॉक्टर के पास कब जाना जरूरी है?

सामान्य पेट खराब होना 2-3 दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन अगर आपको;

  • 3-4 दिनों से लगातार पानी जैसे दस्त आ रहे हों।
  • शरीर में पानी की कमी (Dehydration) के लक्षण दिखें।
  • पेट में असहनीय दर्द और लगातार उल्टी हो रही हो।

साइक्लोस्पोरा के इन्फेक्शन से कैसे बचें?

  • सब्जियों और फलों को अच्छे से धोएं।
  • साफ पानी का इस्तेमाल करें।
  • रसोई की सफाई रखें।
  • हाथों की सफाई।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल