स्वास्थ्य

चेहरे पर चाहिए ग्लो तो खाने-पीने में रखे यह ध्यान…..

चेहरे पर चाहिए ग्लो तो खाने-पीने में रखें यह ध्यान.....

2 min read
Feb 10, 2021

तेज धूप, धूल, मिट्टी, प्रदूषित वातावरण आदि के कारण स्किन खराब हो जाती है। लगातार ऐसे वातावरण के संपर्क में रहने से व्यक्ति के चेहरे पर निशान, दाग-धब्बे और झुर्रियां भी नजर आने लगती है। ऐसे में चेहरे की खूबसूरती और सेहत को बरकरार बनाए रखने के लिए व्यक्ति को कुछ घरेलू उपाय करना जरूरी है। आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बताएंगे। जिसकी मदद से आप घर बैठे स्वस्थ रहने के साथ ही सुंदर रह सकते हैं।

आंवले का करें उपयोग-

आंवले में विटामिन ए होता है। जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन ए कोलेजन का निर्माण करता है।इसलिए आंवले के सेवन से त्वचा चमक उठती है। इसलिए आंवले का प्रतिदिन उपयोग करना चाहिए।

हर दिन अपने आहार में शामिल करें यह फूड्स-

खाने के साथ पत्ता गोभी, पालक, टमाटर, सोयाबीन, शिमला मिर्च, बीन, स्प्राउट्स, दालें आदि का उपयोग करना चाहिए। इनकी वजह से चेहरे पर तेज आता है। और स्किन भी ड्राई नहीं होती है। हरी सब्जी से त्वचा में चमक आती है और व्यक्ति का शरीर भी स्वस्थ बना रहता है।

8 घंटे जरूर लें नींद-

व्यक्ति को 8 घंटे प्रतिदिन किसी भी अवस्था में नींद जरूर लेना चाहिए। पर्याप्त नींद आने से व्यक्ति को थकान नहीं रहती है और वह अपने आपको फ्रेश महसूस करता है।

प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार लें-

व्यक्ति को अपने आहार में फाइबर और प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री को शामिल करना चाहिए। जिसमें दो अखरोट, बादाम, फ्रेश ज्यूस, ब्रेड जैसे प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार लेना चाहिए। यह व्यक्ति के चेहरे के साथ की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।

सुबह का नाश्ता जरूर ले-

व्यक्ति को हर दिन सुबह का नाश्ता करना चाहिए। नाश्ते में पौष्टिक आहार लेना चाहिए। नाश्ते में अंकुरित मूंग, मूंगफली आदि चीजें भी शामिल करना चाहिए। जिससे आपका पेट खाली नहीं रहेगा और एनर्जी भी बनी रहेगी।

गाजर का करें सेवन-

गाजर में बीटा कैरोटिन की मात्रा रहती है। इससे व्यक्ति की त्वचा काफी सेहतमंद रहती है। गाजर का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। जो स्किन जवां बनाए रखने में काफी मददगार रहता है।

धूम्रपान और शराब का नहीं करें सेवन-

व्यक्ति को सेहत और सूरत बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार का धूम्रपान नहीं करना चाहिए। शराब, तंबाकू, सिगरेट आदि से बचना चाहिए। नशे के कारण व्यक्ति मानसिक रूप से भी प्रभावित होता है। इसलिए किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए।

कॉस्मेटिक उत्पादों का नहीं करें उपयोग-

जब तक हो सके कॉस्मेटिक उत्पादों का उपयोग नहीं करना चाहिए। यह स्किन को खराब कर सकता है। लगातार कॉस्मेटिक उत्पादकों के उपयोग से स्किन पर दाग धब्बे आ जाते है।

तनाव से रहें दूर-

किसी भी प्रकार का तनाव व्यक्ति के शरीर और फेस के लिए नुकसानदायक है। तनाव मुक्त रहना चाहिए, तनाव लेने से व्यक्ति 20 साल की उम्र में 30 का नजर आता है। ऐसे में बगैर तनाव के व्यक्ति हमेशा खुश और प्रसन्न रहता है।

Published on:
10 Feb 2021 05:50 pm
Also Read
View All
Nail Biting : नाखून चबाने की आदत पड़ सकती है भारी! उंगली काटने तक की आ सकती है नौबत, डॉक्टर से जानें क्या है Paronychia

सांप जैसा शरीर! दुर्लभ बीमारी का पहला मरीज बना रायपुर का 19 वर्षीय युवक, डॉक्टर से जानें X-linked Ichthyosis क्या होता है

Hands and Feet Tingling Causes: झनझनाहट के साथ अगर महसूस होती है ये 3 चीजें, तो आपकी नसें दे रही हैं इस बीमारी की वॉर्निंग, जानें क्या कहती है रिसर्च

Men’s Skin Health and STDs: पुरुष के चेहरे या प्राइवेट पार्ट पर ये 3 बदलाव, कहीं किसी गंभीर इन्फेक्शन का इशारा तो नहीं?

Liver Cancer Symptoms in Hindi: दाहिने कंधे में दर्द को न समझें मामूली, यह लिवर कैंसर का सीक्रेट संकेत तो नहीं? जानें क्या कहती है रिसर्च