स्वास्थ्य

Workout Tips : वर्कआउट से पहले और बाद में रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी त्वचा से संबंधित समस्या

Workout tips : वर्कआउट के दौरान अत्यधिक पसीना निकलने के कारण त्वचा प्रभावित होती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको यह उपाय करने चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2021, 7:53 PM IST
Workout Tips
Workout Tips

वर्कआउट के दौरान अत्यधिक पसीना आने के कारण आपकी त्वचा पर निशान हो जाते हैं। कई लोगों को कील मुंहासे और दाग धब्बों की शिकायत भी होती है। इसलिए आप वर्कआउट करने से पहले और बाद में कुछ उपाय करें। इससे आपको पसीना आने से भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।

वर्कआउट से पहले करें चेहरा साफ-

वर्कआउट के दौरान आने वाले पसीने की समस्या से बचने के लिए आपको वर्कआउट से पहले अपनी त्वचा और चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। इस बात का ध्यान भी रखें कि चेहरे पर किसी प्रकार का कोई मेकअप नहीं हो। क्योंकि इस कारण से स्किन के पोर्स भी बंद होते हैं। इसलिए आप अच्छे से त्वचा को साफ कर लें।जिससे आपको इस प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी और आप चाहे तो चेहरे को अच्छे से धो भी सकते हैं।

त्वचा को करें मॉश्चराइज-

चेहरा साफ करने के बाद आप त्वचा को मॉश्चराइज भी कर ले। क्योंकि इससे आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी।

सनस्क्रीन का करें उपयोग-

वर्कआउट से पहले अपने चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। इससे सूर्य की हानिकारक किरणों का असर आपके चेहरे पर नहीं पड़ेगा।

वर्कआऊट के बाद धोएं हाथ-

वर्क आउट करके आने के बाद तुरंत अपने हाथों को साबुन से धो लें। क्योंकि कई बार हाथ इधर-उधर लगने से हाथों में बैक्टीरिया लग जाता है और फिर आप उसे त्वचा पर लगाते हैं। इससे इंफेक्शन का डर रहता है। इसलिए सबसे पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं।

वर्कआउट के बाद करें स्नान-

वर्कआउट करने के बाद थोड़ा रिलैक्स होने पर स्नान जरूर करें। क्योंकि नहाने से आपके शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया और पसीना भी निकल जाता है। फिर आपको त्वचा से संबंधित किसी समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि नहाने के बाद त्वचा को फिर मॉश्चराइज कर ले। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी और आपकी त्वचा में ग्लो भी आएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें