Sloth Fever : दुनिया में इस समय बीमारियों का कहर जारी है। दुनियाभर में एमपॉक्स का कहर जारी ही था कि अब स्लॉथ फीवर नाम की एक ओर बीमारी ने दस्तक दे दी है। एमपॉक्स अबतक कई देशों में तेजी से पैर पसार चुका है। एमपॉक्स के चलते कागों में 570 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
Sloth Fever: दुनिया में इस समय बीमारियों का कहर जारी है। दुनियाभर में एमपॉक्स का कहर जारी ही था कि अब स्लॉथ फीवर नाम की एक और बीमारी ने यूएस में दस्तक दे दी है। एमपॉक्स अब तक कई देशों में तेजी से पैर पसार चुका है। एमपॉक्स के चलते कांगो में 570 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यूएस की बात कि जाए तो वहां पर आए दिन एक नई बीमारी का उदय हो रहा है। अभी वहां पर कोविड के नए वेरिएंट KP.3.1.1 के साथ ही बच्चों में सेल्मोनेला भी फैलता जा रहा है। इसी के साथ अब यूएस में नई बीमारी स्लॉथ फीवर (sloth fever) ने दस्तक दे दी है। यूएस में इसका पहला मामला देखने को मिला है। हाल फिलहाल में यह फीवर लोगों के बीच चिंता का कारण बना हुआ है।
जानकारों के अनुसार स्लॉथ फीवर ओरोपोच वायरस का ही एक प्रकार है। इसे बुखार फैलने का मुख्य कारण अभी तक मिड्ज नामक कीड़े के काटने को बताया गया है। जानकारों का कहना है कि कुछ मच्छरों और कीड़ों में यह वायरस पहले से ही पाया जाता है। जब इंसान इनके संपर्क में आता है तो वह इस वायरस से संक्रमित हो जाता है। इस वायरस के तहत भी कई बीमारियां जैसे डेंगू, चिकनगुनिया और रॉस रिवर आदि हो सकती हैं। अभी तक सामने आया है कि कुछ लोगों को इससे रिकवर होने में समय नहीं लगता है और कुछ में इस वायरस के प्रभाव देर से सामने देखने को मिले है।