स्वास्थ्य

Social Media and Depression : युवाओं में डिप्रेशन का नया सच: सोशल मीडिया का उपयोग ही नहीं है एकमात्र कारण

सोशल मीडिया का उपयोग सभी किशोरों में डिप्रेशन का कारण नहीं बनता। बल्कि माता-पिता का बेकार व्‍यवहार और साथियों द्वारा उत्पीड़न किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2024, 2:19 PM IST
Depression in Teens
Depression in Teens

Social Media and Depression : एक शोध में यह बात सामने आई है कि सोशल मीडिया का उपयोग सभी किशोरों में डिप्रेशन का कारण नहीं बनता। बल्कि माता-पिता का बेकार व्‍यवहार और साथियों द्वारा उत्पीड़न किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।

प्रारंभिक सोशल मीडिया उपयोग को पहले किशोरों और युवा वयस्कों में डिप्रेशन के बढ़ते जोखिम से जोड़ा गया।

जर्नल ऑफ एडोलसेंस में प्रकाशित निष्कर्ष बताते हैं कि सोशल मीडिया का उपयोग सभी किशोरों पर एक जैसा प्रभाव नहीं डालता है।

डिप्रेशन के संबंध में सोशल मीडिया Social media in relation to depression

अमेरिका में ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ कारक डिप्रेशन (Depression) के संबंध में सोशल मीडिया को अधिक जोखिमपूर्ण या सुरक्षात्मक बना सकते हैं।

इनमें माता-पिता का शत्रुतापूर्ण व्यवहार, साथियों द्वारा धमकाना, चिंता, तनाव के प्रति प्रतिक्रिया और माता-पिता द्वारा कम निगरानी शामिल है।

विश्वविद्यालय से संबंधित लेखक डब्ल्यू. जस्टिन डायर ने कहा, ''यदि किशोर पहले से ही असुरक्षित स्थिति में है तो सोशल मीडिया के हानिकारक होने की संभावना यहां अधिक हो जाती है।''

डायर ने कहा, ''यह बात विशेष रूप से तब सही है जब इसका उपयोग दिन में 3 घंटे से अधिक हो।''

इसके विपरीत, स्नेही और सहयोगी मित्र, माता-पिता तथा सोशल मीडिया का मध्यम मात्रा में उपयोग (दिन में 3 घंटे से कम) अच्छी बात हो सकती है।

उन्होंने युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के लाभ और हानि के व्यक्तिगत दृष्टिकोण पर जोर दिया।

डायर ने कहा कि किशोरों को बहुत लाभ हो सकता है यदि उनके माता-पिता उन्हें सोशल मीडिया के प्रति जागरूक करने के साथ उनका मार्गदर्शन कर सकें। यहां मार्गदर्शन बहुत बड़ा अंतर ला सकता है।

यह अध्ययन अमेरिका में रहने वाले 488 किशोरों पर आधारित है, जिनका 8 वर्षों तक (2010 से शुरू होकर जब प्रतिभागियों की औसत आयु 13 वर्ष थी) हर साल एक बार सर्वेक्षण किया गया।

आईएएनएस

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
27 Jun 2024, 2:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नाभि के पास अचानक होने लगता है दर्द, कहीं ये पेट का माइग्रेन तो नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Abdominal Migraine के कारण

खड़े होते ही कांपने लगते हैं पैर, बैठने या चलने पर अपने आप रुक जाता है कंपन, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Orthostatic Tremor के बारे में

बालों में छोटे-छोटे सफेद बिंदु दिखना और बार-बार टूटना हो सकता है Trichorrhexis Nodosa का लक्षण, IJDVL से समझें

Winter High Blood Pressure: सर्दियों में सुबह उठते ही क्यों बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर? मेयो क्लिनिक से जानें ठंड में दिल पर कैसे पड़ता है दबाव

खाना खाते ही कान के पास आने लगता है पसीना? क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया नसों से जुड़ा Frey Syndrome हो सकता है वजह।