
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। नियमित खाने से सर्दी, जुकाम और चेस्ट इन्फेक्शन से बचाता है। सर्दी के दिनों में सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे लोगों को नियमित लहसुन की 3-4 कलियां चबाकर खानी चाहिए। इससे संक्रमण की आशंका घटती है। क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस जैसी प्रॉब्लम में भी राहत मिलती है।
सर्दी- जुकाम होने पर लहसुन की तीन-चार कलियों को 15 मिनट तक चूसने से आराम मिलता है। इसे तीन-चार घंटे के अंतराल पर दोहराएं। लहसुन का इस्तेमाल शहद या ऑलिव ऑइल के साथ करने से भी सर्दी में राहत मिलती है। छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम होने पर लहसुन-अदरक की कली को सरसों के तेल में पकाकर गुनगुने से बच्चे के शरीर पर मालिश करें। फायदा होगा।
आयुर्वेद में शहद को अमृत माना गया है. सर्दी, जुकाम होने पर रात को सोने से पहले एक ग्लास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से यह खत्म हो जाती है. शहद शरीर के 'इम्युन सिस्टम' को दुरुस्त करता है.