स्वास्थ्य

बच्चों के लिए पोषण से भरपूर है सूजी की खीर, घर में करें तैयार

बच्चों के लिए पोषण से भरपूर है सूजी की खीर, घर में करें तैयार
2 min read
• •
Updated: 8 May 2021, 9:23 PM IST
बच्चों के लिए पोषण से भरपूर है सूजी की खीर, घर में करें तैयार
बच्चों के लिए पोषण से भरपूर है सूजी की खीर, घर में करें तैयार

वैसे तो सूजी का उपयोग हर घर में किसी ना किसी खाद्य सामग्री को बनाने में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है सूजी फाइबर सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जो नवजात शिशु के लिए प्रथम आहार के रूप में दी जा सकती है।

आपको बता दें कि नवजात शिशु वैसे तो करीब 6 माह तक मां का दूध पीते हैं। लेकिन इसके बाद उन्हें कौन सा आहार दिया जाए यह समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसे में कुछ लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट को लाकर बच्चों को खिलाते हैं। जो कीमत में भी बहुत अधिक होते हैं। ऐसे में अगर आप चाहे तो घर में ही कुछ पौष्टिक आहार बनाकर दे सकते हैं। जिससे बच्चे को किसी प्रकार की दिक्कत भी नहीं होगी और वह आसानी से पच भी जाएगा।

अगर आप 6 माह से ऊपर के बच्चे को सूजी की खीर देंगे। तो यह बहुत ही अच्छा होगा। क्योंकि खाने में भी बच्चे को आसान रहेगी और बच्चे के लिए पौष्टिक भी रहेगी। क्योंकि सूजी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसलिए बच्चे के लिए यह पचने में भी आसान रहेगी। बच्चे को पर्याप्त मात्रा में उर्जा भी मिलेगी। क्योंकि 50 ग्राम सूची में 180 कैलोरी होती है। सूजी में विटामिन बी 6 भी होता है, जो बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारने में असर दिखाता है। सूजी में आयरन भी होता है। इससे बच्चे के शरीर में खून की कमी नहीं होगी और यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सूजी की खीर बनाने के लिए आपको एक गिलास दूध, दो से तीन चम्मच सूजी, शक्कर, देसी घी, कुछ ड्राई फ्रूट बारीक पीसे हुए, केसर और एक छोटी इलायची लेनी होगी। इसके लिए आप एक बर्तन में घी डालकर सूजी को सेके। जब वह अच्छे से सीक जाए। तब उसमें दूध डालें और मंदी आंच पर सीजने दें। लेकिन इस दौरान आप चम्मच से उसे हिलाते रहें। जब वह पकने लगे तो इसमें शक्कर, पीसे हुए ड्राई फ्रूट, केसर इलायची डाल सकते हैं। अब 5 से 10 मिनट तक खीर को और पकने दें। जब यह अच्छे से पक जाएगी। तो आप इसे ठंडा होने के बाद बच्चों को खिला सकते हैं।

वेसे तो यह खीर बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन अगर आपको फिर भी कोई शंका है। तो आप चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक