पालक में बहुत अच्छे पोषक तत्व पाए जाते हैं से पालक का इस्तेमाल हर भारतीय घर में किया जाता है। यह सब्जी न केवल सेहत के लिए उपयोगी है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे हेल्दी भी बनाते हैं। बता दें कि इसके अंदर प्रोटीन फाइबर कैल्शियम आयरन मैग्नीशियम फॉस्फोरस पोटेशियम सोडियम जिंक विटामिन सी विटामिन बी सिक्स विटामिन ए विटामिन बी विटामिन b12 फैटी एसिड आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्या से दूर रखने में उपयोगी है।

नई दिल्ली : पालक सावस्थ के काफ़ी फायदेमंद माना जाता है । हालांकी इसका इस्तेमाल यदि त्वचा पर किया जाए तो यह त्वचा को भी कई समस्याओं से दूर रख सकता है। त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में पालक आपके बेहद काम आ सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप त्वचा को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए पालक का किस प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसके फायदों के बारे में भी जानेंगे।
त्वचा पर पालक लगाने के फायदे
1 - त्वचा को रखे हाइड्रेट
पालक के पेस्ट से न केवल त्वचा हाइड्रेट रह सकती है बल्कि पालक के अंदर विटामिन सी भी पाया जाता है जो त्वचा में नमी बरकरार रखने में मददगार है।
2 - झुर्रियां होंगी दूर
झुर्रियां और एंटी एजिंग की समस्या को दूर करने में पालक आपके के बेहद काम आ सकता है। बता दें कि पालक के अंदर अमीनो एसिड पाया जाता है जो एजिंग की समस्या से राहत दिला सकता है। वही ये सूरज की हानिकारक यूवी किरणों के जोखिम को भी कम कर सकता है।
3 - मुहांसों से राहत
मुहांसों की समस्या को दूर करने में पालक बेहद उपयोगी है। जैसा कि हमने पहले भी बताया पालक के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो पिंपल से राहत पहुंचाने में बेहद उपयोगी है। ऐसे में ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाकर पिंपल्स की समस्या को दूर कर सकते हैं।
4 - फ्री रेडिकल डैमेज से बचाव
त्वचा की कोशिकाओं को जब नुकसान पहुंचता है तब फ्री रेडिकल डैमेज की समस्या हो सकती है। ऐसे में पालक के उपयोग से समस्या को दूर किया जा सकता है। बता दें कि पालक के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो फ्री रेडिकल डैमेज से बचाव में उपयोगी है।
5 - काले घेरों से दिलाए राहत
बता दें कि पालक के अंदर आयरन मौजूद होता है। ऐसे में यदि इसका उपयोग त्वचा पर आंखों के नीचे किया जाएगा या इसका सेवन किया जाए तो आंखों के नीचे होने वाले कालों घेरों से राहत मिल सकती है। ध्यान रहे कि आंखों के आस-पास पालक लगाते वक्त सावधानी बरतें। पेस्ट आंखों के अंदर ना चला जाए वरना और भी समस्या हो सकती है।
पालक का इस्तेमाल और पेस्ट बनाने के तरीके
1 - पालक का पेस्ट
इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास पालक का होना बेहद जरूरी है। अब आप धुली हुई पालक का पेस्ट तैयार करें और बने पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए त्वचा पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो अपनी त्वचा को साधारण पानी धो लें। ऐसा करने से त्वचा फ्रेश नजर आएगी।
2 - पालक और जैतून के तेल से बना पेस्ट
इस लेप को बनाने के लिए आपके पास पालक के साथ-साथ नींबू शहद और जैतून का तेल होना बहुत जरूरी है। अब आप एक कटोरी में पालक का पेस्ट डालें और उसमें नींबू के रस शहद और जैतून के तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा चमकदार और बेदाग नजर आएगी।
3 - पालक और शहद का पेस्ट
इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास शहद और पालक के टुकड़े होने जरूरी हैं। अब आप एक कटोरी में पालक का पेस्ट तैयार करें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो 15 से 20 मिनट बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा साफ नजर आएगी।
4 - नींबू का रस और पालक से बना पेस्ट
इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास नींबू का रस और पालक के टुकड़े होने जरूरी हैं। अब आप पालक के टुकड़ों को बारीक पीस लें और एक कटोरी में बने पेस्ट के साथ नींबू के रस को मिलाएं । अब 10 से 15 मिनट बाद जब पेस्ट सूख जाए तो अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से