स्वास्थ्य

आप भी स्पॉन्डिलाइटिस से हैं परेशान, तो जानें ये 5 खास बातें

आमतौर पर स्पॉन्डिलाइटिस के शिकार 40 से ज्यादा उम्र के पुरुष और महिलाएं होती हैं, स्पॉन्डिलाइटिस एक प्रकार की सूजन है, जो हमारी रीढ़ के जोड़ों में होती है।

2 min read
Oct 06, 2018
आमतौर पर स्पॉन्डिलाइटिस के शिकार 40 से ज्यादा उम्र के पुरुष और महिलाएं होती हैं, स्पॉन्डिलाइटिस एक प्रकार की सूजन है, जो हमारी रीढ़ के जोड़ों में होती है।

स्पॉन्डिलाइटिस स्पाइन (रीढ़ की हड्डी) को प्रभावित करने वाली एक समस्या है। आमतौर पर स्पॉन्डिलाइटिस के शिकार 40 से ज्यादा उम्र के पुरुष और महिलाएं होती हैं, स्पॉन्डिलाइटिस एक प्रकार की सूजन है, जो हमारी रीढ़ के जोड़ों में होती है।

रीढ़ से होती है समस्या -

रीढ़ कई जटिल जोड़ों से बनी होती है। यदि किसी भी जोड़ में सूजन आ जाए तो तेज दर्द होने लगता है, जिसे स्पॉन्डिलाइटिस कहते हैं। ऐसा ही एक खास जोड़ है 'इंटरवर्टेब्रल डिस्क' जिसमें एक मुलायम जैल होता है। यह 'शॉक एब्जॉर्बर' का काम करता है और झटके लगने पर रीढ़ को नुकसान होने से बचाता है। लेकिन कई बार जब यह जैल कम हो जाता है तो जोड़ों में अकडऩ और दर्द होने लगता है।

यह होते हैं स्पॉन्डिलाइटिस के कारण

बढ़ती उम्र, बैठने का गलत तरीका, व्यायाम न करना, खराब जीवनशैली, मोटापा, धूम्रपान, शराब का सेवन, अनियंत्रित डायबिटीज, थायरॉइड, बढ़ा हुआ यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल, स्पॉन्डिलाइटिस के प्रमुख कारण हैं। जिसमें पीठ और गर्दन में तेज दर्द होता है।

ध्यान रखें
कुछ बातों का ध्यान रखकर हम स्वयं को इस बीमारी से बचा सकते हैं जैसे कि सही ढंग से बैठना, नियमित व्यायाम और सेहतमंद भोजन करना। सर्दी में गर्म कपड़े पहनना और दर्द वाले हिस्सों पर सिकाई करना भी लाभदायक होता है। जीवनशैली, शुगर, यूरिक एसिड व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखकर स्पॉन्डिलाइटिस से बचा जा सकता है।

इलाज से राहत
स्पॉन्डिलाइटिस के इलाज में अल्ट्रासोनिक मसाज, शॉर्ट वेव व मीडियम वेव डायाथर्मी, इंटरफेरेंशिअल थैरेपी, एक्यूपंचर व एक्यूप्रेशर, व्यायाम आदि के साथ दवाओं से मरीज का इलाज किया जाता है। इससे कम हो चुके जैल को बढ़ाया जाता है। जो मरीज सिहरन या सुन्नता से पीड़ित हों, उनका ऑपरेशन के बिना भी अन्य तरीकों से इलाज किया जा सकता है।

एेसे पहचाने स्पॉन्डिलाइटिस को

स्पॉन्डिलाइटिस में कंधों, कमर और गर्दन में तेज दर्द होता है। समय के साथ धीरे-धीरे दर्द गंभीर हो जाता है। गर्दन से कंधों के बाद ये दर्द हाथों, सिर के निचले हिस्से और पीठ के ऊपरी हिस्से में भी होना शुरू हो जाता है। इसमें कभी-कभी छाती में दर्द होने लगता है। हाथ की उंगलियां सुन्न होने लगती है।

ये भी पढ़ें

डेंगू की तरह यह वायरस ले रहा लोगों की जान, ध्यान रखें यह बातें
Published on:
06 Oct 2018 06:19 pm
Also Read
View All
AC Side Effects: एसी के कारण होने वाली सूखी खांसी से कैसे बचें, पल्मोनोलॉजिस्ट ने बताया कितने पर सेट करें तापमान

Cracked Heels Causes: डायबिटीज और थायराइड के कारण भी फट सकती हैं एड़ियां, डॉक्टर से जानें इसकी वजह

Heart Attack Causes: बिना लक्षण वाले हार्ट अटैक की वजह हो सकता है सॉफ्ट प्लाक, कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए कौन से एडवांस टेस्ट जरूरी

Brain Freeze: कुछ लोगों को ठंडी चीजें खाते ही क्यों होता है तेज सिरदर्द? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें इसके पीछे की साइंस

Kidney Stone Symptoms in Hindi: गर्मी में पथरी बनने की वजह हो सकता है साइलेंट डिहाइड्रेशन, डॉक्टर ने बताया रोजाना कितने लीटर पानी है जरूरी