स्वास्थ्य

Health Tips: चाय की जगह इन काढ़ो से करें अपने दिन की शुरुआत, रहेंगी बीमारियां कोसों दूर

Health Tips: भारत की हर घर की सुबह की शुरुआत गरमा गरम चाय के साथ होती है। लेकिन चाय का अधिक सेवन करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आप चाय की जगह का सेवन कर सकते हैं। काढ़ा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2022, 9:13 PM IST
Health Tips: चाय की जगह इन काढ़ो से करें अपने दिन की शुरुआत, रहेंगी बीमारियां कोसों दूर
Start your day with these kadha instead of tea

Health Tips: सुबह की शुरूआत ज्यादातर लोग गर्म चाय के साथ करना पसंद करते है। शरीर की थकान को दूर करने में चाय फायदेमंद होता है। चाय पीने से शरीर में एनर्जी मिलती है और नींद भी दूर हो जाता है। लेकिन सुबह खाली पेट चाय पीना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए चाय की जगह अपनी दिन की शुरुआत काढ़े के साथ करें। काढ़ा पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। काढ़ा पीने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलता है। साथ ही ये इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है और सर्दी खांसी की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसलिए आप अपने दिन की शुरुआत चाय की जगह काढ़ा से करें। तो आइए जानते हैं काढ़ा पीने से मिलने वाले फायदे के बारे में

चाय की जगह करें इन काढ़ा का सेवन

सौंफ और दालचीनी का काढ़ा
सुबह-सुबह चाय की जगह सौंफ और दालचीनी का काढ़ा पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ये काढ़ा पीने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या दूर होती है। साथ ही ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। सौंफ और दालचीनी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: लहसुन खाने से मिलते है ये अचूक फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में होता है मददगार

तुलसी और इलायची का काढ़ा
सुबह-सुबह चाय की जगह तुलसी और इलायची का काढ़ा पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ये काढ़ा पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। क्योंकि तुलसी और इलायची कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। ये काढ़ा पीने से हार्ट और फेफड़े स्वस्थ रहते हैं।

अदरक, काली मिर्च और हल्दी का काढ़ा
सुबह-सुबह चाय की जगह अदरक, काली मिर्च और हल्दी का काढ़ा पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ये काढ़ा पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही ये शरीर से गंदगी निकालने में भी मदद करता है। हल्दी और अदरक कई पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
28 May 2022, 9:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत