स्वास्थ्य

बासी मुंह पानी पीने के इतने फायदे शायद ही जानते होंगे आप

आज के समय में अस्त-व्यस्त जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण हाइपरटेंशन तथा हाई शुगर के मरीजों की संख्या भी अधिक हो गई है। ऐसे में सुबह बिना ब्रश किए पानी पीना हाई बीपी और शुगर के रोगियों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2022, 9:41 PM IST
drinking water without brushing, drinking water without brushing teeth, बासी मुंह पानी पीने के फायदे, health benefits of water, health tips in hindi,
बासी मुंह पानी पीने के इतने फायदे शायद ही जानते होंगे आप

कई लोगों लगता है कि सुबह उठकर कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। क्योंकि मुंह में रात भर के कीटाणु मौजूद होते हैं, जो कुछ भी खाने-पीने से आपके पेट में पहुंचकर आपको बीमार कर सकते हैं। हालांकि ये बात कुछ हद तक सत्य है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार सुबह बिना ब्रश किये पानी पीना आपके लिए बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं है। बल्कि सुबह बिना ब्रश किये पानी पीने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने के गजब के फायदे...

1. मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है
जब आप सुबह बिना दांत साफ किये पानी पीते हैं, तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही सुबह-सुबह पानी पीने से यह आपको पूरा दिन हाइड्रेट रखने में भी सहायक है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से आपका वजन भी नियंत्रित रहे सकता है।

2. बेहतर पाचन के लिए
पाचन को बेहतर बनाए रखने में सुबह बिना ब्रश किए पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अमाशय में मौजूद अम्ल जो भोजन को पचाने में सहायक होता है, उसकी मात्रा सुबह आपके पेट में ज्यादा होती है। वहीं मुंह में मौजूद लार की प्रकृति क्षारीय होती है। सुबह बिना ब्रश किये पानी पीने पर ये लार पानी के साथ घुलकर आपके आमाशय में पहुँचती है। जिससे ये अम्ल को उदासीन करने में मदद करती है। जिन लोगों को खट्टी डकारें और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उनके लिए तो ये काफी अच्छा है।

3. उच्च रक्तचाप और रक्त शर्करा के मरीजों के लिए
आज के समय में अस्त-व्यस्त जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण हाइपरटेंशन तथा हाई शुगर के मरीजों की संख्या भी अधिक हो गई है। ऐसे में सुबह बिना ब्रश किए पानी पीना हाई बीपी और शुगर के रोगियों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

4. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
अगर आप उन लोगों में से हैं जिनें अक्सर सर्दी-खांसी की समस्या रहती है या जो बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर है। ऐसे में आपको प्रतिदिन सुबह बिना ब्रश किये पानी पीना चाहिए। इससे न केवल आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी, बल्कि कई रोगों तथा बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
5 Mar 2022, 9:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण