स्वास्थ्य

कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण में फायदेमंद है चिया सीड्स का सेवन, जानें इसके कुछ अन्य फायदे

जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं और वजन कम करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं, उनके लिए भी चिया के बीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होने के कारण चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करके वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2022, 2:03 PM IST
Surprising Health Benefits of Chia Seeds In Hindi
Surprising Health Benefits of Chia Seeds In Hindi

आज जैसे-जैसे लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे वे स्वस्थ रहने के लिए खाद्य पदार्थों के बेहतर विकल्पों को तलाश रहे हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी होता है। आजकल लोगों के बीच चिया सीड्स का सेवन भी काफी प्रचलन में है। सुपरफूड की श्रेणी में शामिल चिया सीड्स कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जिनमें कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि शामिल हैं। चिया के बीजों का सेवन आप खाली पेट पानी में डालकर और नींबू का रस मिलाकर कर सकते हैं। इसके अलावा स्मूदी, सलाद, बेक्ड खाद्य सामग्री में मिलाकर भी चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं चिया सीड के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

1. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। चिया सीड्स में फाइबर मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप अपने आहार में चिया सीड्स को शामिल कर सकते हैं।

2. वजन कम करने में
जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं और वजन कम करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं, उनके लिए भी चिया के बीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होने के कारण चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करके वजन घटाने में मदद मिल सकती है। क्योंकि प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखते हैं, जिससे आप अनावश्यक खाने से बच पाते हैं।

3. कब्ज की समस्या में आराम
भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होने के कारण कब्ज की समस्या से आराम पाने में चिया सीड्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अघुलनशील फाइबर युक्त चिया सीड्स का सेवन जब पानी में घोलकर किया जाता है, तो यह जैल में परिवर्तित हो जाते हैं, जिससे पेट ठीक से साफ हो जाता है।

4. मजबूत हड्डियों के लिए
कैल्शियम आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए एक आवश्यक तत्व है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम से युक्त चिया सीड को डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
5 Feb 2022, 2:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स