स्वास्थ्य

क्या आपका बच्चा भी कान पकड़कर रोता है? सर्दी में ये भी हो सकता है कारण

Swelling in child's ear due to cold, know the cause and prevention : सर्दी के मौसम में कान की तकलीफ से कई बार बच्चा अचानक रात को नींद से जागकर रोने लगता है। कान पर हाथ लगता है। ज्यादातर ऐसे मामलों में बच्चे को कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम भी हुआ होता है। जुकाम से कान के पर्दे में संक्रमण व सूजन हो सकता है। इससे दर्द होता है। रात में यह दर्द ज्यादा महसूस होता है। इसे ओटाइटिस मीडिया कहते है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2023, 2:59 PM IST
Feature image

Swelling in child's ear due to cold, know the cause and prevention : इस मौसम में कान की तकलीफ से कई बार बच्चा अचानक रात को नींद से जागकर रोने लगता है। कान पर हाथ लगता है। ज्यादातर ऐसे मामलों में बच्चे को कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम भी हुआ होता है। जुकाम से कान के पर्दे में संक्रमण व सूजन हो सकता है। इससे दर्द होता है। रात में यह दर्द ज्यादा महसूस होता है। इसे ओटाइटिस मीडिया कहते है।

ईयर केयर के बारे में बता रहे हैं डॉ. शुभकाम आर्य

क्यों होती है यह समस्या

नाक बन्द रहने या जुकाम रहने पर नाक व कान के मध्य स्थित यूस्टेकियन ट्यूब के ठीक से कार्य न करने से कान के अंदरुनी हिस्से पर दुष्प्रभाव पड़ने लगता है। यह ट्यूब बच्चों में सीधी होती है जिससे बड़ों की तुलना में कान को प्रभावित करने की आशंका इनमें ज्यादा रहती है। फिर किसी भी आयु के व्यक्ति में नाक व गले का संक्रमण कान में पहुंच सकता है। कान में अचानक दर्द होता है। इसके कारण कान में न केवल भारीपन रहने लगता है बल्कि संक्रमण बढ़ने पर कान बहना शुरू हो जाता है। इसलिए जुकाम की अनदेखी न करें।

इनका रखें ख्याल

कान को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि जुकाम से बचें। बच्चों में जुकाम की समस्या है उसकी अनदेखी न करें। समय पर इलाज लें। एलर्जी नियंत्रण के लिए धूल, धुआं और अन्य एलर्जन से बचें। बच्चों को फ्रिज में रखी चीजें खाने को न दें। अभी ठंडे फर्श पर नंगे पैर ना रहने दें। कान में कोई द्रव्य जैसे गर्म तेल आदि न डालें। कान को सूखा रखें, इसमे पानी न जाने दें। कोई समस्या है तो डॉक्टर को दिखाकर ही इलाज लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
16 Dec 2023, 2:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें