स्वास्थ्य

Symptoms New Variant of Corona : दस्त या उल्टी भी हो सकते हैं कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण, डॉक्टर से जानिए बचाव कैसे करें

Symptoms New Variant JN.1 of Corona : एशिया के कई देशों में कोरोना फिर से फैल रहा है, भारत में भी करीब 250 नए केस मिले हैं। नया वेरिएंट JN.1 चिंता का कारण बना है। इस वेरिएंट के लक्षणों और बचाव के उपायों पर जनरल फिजिशियन डॉ. मृगांका बोहरा ने जानकारी दी है।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2025, 6:43 PM IST
Symptoms New Variant of Corona
क्या दस्त और उल्टी हैं कोरोना के लक्षण? डॉक्टर से जानिए (फोटो सोर्स : Freepik)

Symptoms New Variant of Corona : एशिया के कई देशों में कोरोना वायरस फिर से फैलने लगा है, जिसने सैकड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है. भारत में भी कोरोना के लगभग 250 मामले सामने आए हैं. कोविड पहले भी अलग-अलग रूपों में दुनिया भर में फैल चुका है, और अब इसका नया वेरिएंट JN.1 कई देशों के लिए चिंता का विषय बन गया है.

भारत, खासकर महाराष्ट्र में, कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने भी अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है.

इस वायरस की गंभीरता, इसके लक्षण और इससे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इस बारे में हमने डॉ. मृगांका बोहरा, जनरल फिजिशियन, जयपुर से बात की है.

JN.1 वेरिएंट कितना खतरनाक है? (Symptoms New Variant of Corona)

JN.1 वेरिएंट कोरोना के पिछले रूपों जैसा ही है. हालांकि, यह तेजी से फैलता है लेकिन जरूरी नहीं कि यह ज्यादा गंभीर हो. ज़्यादातर लोगों में इसके लक्षण हल्के ही होते हैं, खासकर उन लोगों में जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है.

Symptoms New Variant of Corona : कोरोना के लक्षण क्या हैं?

JN.1 वेरिएंट के लक्षण भी लगभग पहले जैसे ही हैं:

खांसी
बुखार
गले में खराश
नाक बहना
शरीर में दर्द
थकान
कुछ लोगों को दस्त या उल्टी भी हो सकती है.

Coronavirus Covid 19 को लेकर अभी तक सामने आए कई लक्षण

कोरोना से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतें?

कोरोना से बचने के लिए कुछ आसान कदम उठाना बहुत जरूरी है:

मास्क पहनें: भीड़ वाली जगहों पर या जब आप बीमार हों तो मास्क जरूर पहनें.

हाथ धोएं: अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.

डॉ. मृगांका बोहरा ने बताया अगर बूस्टर डोज बाकी है तो वह जरूर लगवाना चाहिए। कोरोना के नए मामलों को देखते हुए हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यह समय फिर से जागरूक होने का है, ताकि संक्रमण को फैलने से पहले ही रोका जा सके। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जिम्मेदारी से पेश आना जरूरी है।

दूरी बनाएं: बीमार लोगों से दूरी बनाए रखें.

हवादार जगह पर रहें: ऐसी जगहों पर रहने की कोशिश करें जहां हवा आती-जाती रहे
.
टीकाकरण: अगर आपने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है तो लगवा लें. बूस्टर डोज भी लगवा सकते हैं, खासकर अगर आप बुजुर्ग हैं या आपको कोई दूसरी बीमारी है.

लक्षण दिखने पर डॉक्टर को दिखाएं: अगर आपको कोरोना के लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और खुद को आइसोलेट करें.


सरकार और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन हर व्यक्ति को अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। हम सब मिलकर ही इस संक्रमण को दोबारा फैलने से रोक सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
20 May 2025, 6:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?

Brain Freeze क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक और मेयो क्लीन इस से जानें इसके कारण और लक्षण

मुंह और जीभ में जलन, लेकिन जांच में कुछ नहीं आता, मेयो क्लिनिक से जानें क्या होता है Burning Mouth Syndrome