स्वास्थ्य

गर्मी के मौसम में दही के साथ करें गुड़ का सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे

गर्मी के मौसम में दही के साथ करें गुड़ का सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे
2 min read
• •
Updated: 4 May 2021, 5:33 PM IST
दही
दही

गर्मी के मौसम में दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आप इसके साथ गुड़ का सेवन करेंगे। तो यह आपके शरीर के लिए और भी फायदेमंद होगा। क्योंकि यह आपके पेट से जुड़ी कई समस्याओं को खत्म करेगा और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत करेगा। आज हम आपको दही और गुड़ के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

दही का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, प्रोटीन, विटामिन आदि तत्व होते हैं। दही खाने से आपके शरीर को ठंडक भी मिलती है और यह कई बीमारियों से निजात दिलाता है।

दही और गुड़ का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए आपको खाने के बाद दही और गुड़ का सेवन करना चाहिए। लेकिन याद रखें दही का सेवन रात के समय ना करे।

जिन व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है। उनके लिए दही बहुत फायदेमंद होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है। दही का सेवन करने से आपके दांत भी मजबूत होते हैं। क्योंकि दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसलिए दही और दूध दोनों दांतों के लिए फायदेमंद है।

दही और गुड़ का सेवन करने से आपको कब्ज से राहत मिलेगी। यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। किसी के साथ डायरिया, एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर होती है।

दही आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से बालों में डैंड्रफ की समस्या भी नहीं होती है। इसके लिए आप दही को बालों में लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसे धोने से आपको डैंड्रफ से तो छुटकारा मिलेगा ही सही, साथ ही आपके बाल भी सिल्की हो जाएंगे।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं। तो दही और गुड़ का सेवन करें। इसके सेवन करने से आपको कुछ ही दिन में अंतर नजर आने लगेगा। वैसे उक्त उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं है। अगर आपको किसी से कुछ परेशानी है, तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
4 May 2021, 5:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत