स्वास्थ्य

Exercise for Asthmatic :- अस्थमा है, तो एक्सरसाइज करने से पहले बरतें यह सावधानियां

Exercise for Asthmatic :-अस्थमा से पीडि़त लोगों को Exercise करते वक्त कुछ सावधानियां बरतनी होगी। ताकि अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2021, 10:36 PM IST
Exercise for Asthmatic :- अस्थमा है, तो एक्सरसाइज करने से पहले बरतें यह सावधानियां
Exercise for Asthmatic :- अस्थमा है, तो एक्सरसाइज करने से पहले बरतें यह सावधानियां

Exercise करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अस्थमा से पीडि़त लोगों को एक्सरसाइज करने के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि अस्थमा एक ऐसी समस्या है, जिसमें अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। ऐसे में पीडि़त व्यक्ति को तुरंत इनहेलर के माध्यम से दवा लेने पर कुछ ही देर में आराम भी हो जाता है।

प्रदूषण से बचकर करें वर्कआउट-

आप अस्थमा से पीडि़त हैं, और एक्सरसाइज करते हैं। तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि धूल, मिट्टी, धुआं आदि प्रदूषण वाली जगह से बचकर रहें। क्योंकि इनके सम्पर्क में आने से सांस लेने में तकलीफ होती है। इसलिए स्वच्छ वातावरण में ही एक्सरसाइज करें।

क्षमता अनुसार करें एक्सरसाइज-

अस्थमा से पीडि़त लोगों को ऐसी एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए, जिससे उनके शरीर पर विपरित प्रभाव पड़े। उन्हें कार्डियो नहीं करना चाहिए, इसकी अपेक्षा वे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। इसी के साथ उन्हें कोई सी भी एक्सरसाइज करने से पहले अपने चिकित्सक से भी सलाह ले लेना चाहिए। वहीं उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार ही एक्सरसाइज करना चाहिए।

वर्कआउट से पहले करें वार्मअप-

अस्थमा से पीडि़त लोगों को वर्कआउट करने से पहले वार्मअप जरूर करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से उन्हें वर्कआउट के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।

हमेशा साथ रखें इनहेलर-

वैसे तो अस्थमा से पीडि़त लोगों को जरूरत पडऩे पर इनहेलर लेना ही पड़ता है। लेकिन अगर आप एक्सरसाइज करने के दौरान उसे साथ में रखेंगे तो ज्यादा ठीक रहेगा। क्योंकि अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर आपको दवा लेने पर तुरंत राहत मिल जाएगी।

रूक रूक कर करें एक्सरसाइज-

अस्थमा से पीडि़त लोगों को एक साथ लगातार एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। बल्कि रूक-रूककर कई पार्ट में एक्सरसाइज करना चाहिए। उन्हें हेवी एक्सरसाइज की अपेक्षा सामान्य और आसान एक्सरसाइज करना चाहिए। ताकि बहुत अधिक थकान भी नहीं हो, साथ ही वह किसी परेशानी में भी नहीं आएं।

हमेशा साथ रखें पार्टनर-

अस्थमा वैसे तो दवाई लेने पर तुरंत कंट्रोल होने वाली समस्या है। लेकिन अस्थमा से पीडि़त लोगों को एक्सरसाइज करते वक्त एक पार्टनर को साथ रखना चाहिए। ताकि जरूरत पडऩे पर उसकी हेल्प ली जा सके। इसी के साथ अस्थमा से पीडि़त व्यक्ति इस बात का भी ध्यान रखें, जो एक्सरसाइज वह कर रहे हैं। उन्हें करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत