स्वास्थ्य

Back Pain Diet: पीठ के दर्द से रहते हैं परेशान तो डाइट में शामिल कर सकते हैं चीजों को

Back Pain Diet: पीठ दर्द की समस्या ऐसी होती है जिसके होने से न तो आप सही से बैठ पाते हैं न ही सो पाते हैं। इस समस्या को कम करने के लिए डाइट में इन चीज़ों हैं शामिल।

2 min read
Back Pain Diet
Back Pain Diet

नई दिल्ली। Back Pain Diet: पीठ में दर्द होने के कारण अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बैठने में,खड़े होने या चलने तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीठ दर्द के होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि गलत पोस्चर सो जाना, एक ही पोजीशन में ज्यादा देर तक बैठे रहना, डाइट को सही से फॉलो न करना आदि। इसलिए अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव लेकर आने की जरूरत होती है। जैसे कि एक ही जगह ज्यादा देर तक बैठने से बचें, थोड़ी-थोड़ी देर में चाल-फेर करते रहें ये सारे टिप्स को फॉलो करके आप पीठ में होने वाले दर्द की समस्या से आराम पा सकते हैं। वहीं आपको डाइट की स्पेशल करनी चाहिए ताकि ये दर्द को दूर करने में आपकी मदद करें। वहीं इम्युनिटी को भो स्ट्रांग बना के रखें।

ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही साथ ये बालों के ग्रोथ और आंखों की रोशनी को तेज रखने में मदद करता है। ड्राई फ्रूट्स में आप बादाम,अखरोट,किशमिश आदि चीज़ों का सेवन कर सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसको रोज खाने से पीठ दर्द जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

सीड्स
सीड्स सेहत के लिए अच्छे होते हैं। आप चिया सीड्स ये अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। ये सेहत के लिए बहुत लाभदायक साबित होंगें। अलसी के बीज की बात करें तो इसमें ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं जो पीठ दर्द जैसी समस्या से आराम दिलाते हैं।

ब्रोकली
ब्रोकली का सेवन आंखों के रोशनी को तेज रखने के लिए फायदेमंद होता है। वहीं ब्रोकली में विटामिन ई और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही साथ इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। जो बदन दर्द जैसी समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

Published on:
06 Oct 2021 06:42 pm