
नई दिल्ली। Persimmon Fruit Benefits: तेंदू फल कॉपर, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैंगनीज, विटामिन ई, विटामिन के तथा सेलेनियम जैसे ढेरों पोषक तत्वों का खजाना है। और इसके इन्हीं गुणों के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं में इसके सेवन से आराम मिल सकता है। तेंदू फल को आप ऐसे ही खाने के अलावा इसका सेवन आप जूस, स्मूदी, सलाद आदि के रूप में करके इसके फायदे उठा सकते हैं। यह फल स्वाद में आलूबुखारा तथा खजूर के स्वाद का मिश्रण प्रतीत होता है। तो आइए जानते हैं इस फल के स्वास्थ्य लाभों के बारे में...