
Sprouts And Paneer Salad
नई दिल्ली। Sprouts And Paneer Salad: वजन बढ़ तो आसानी से जाता है, परंतु उसे कम करना कोई आसान काम नहीं है। और वैसे भी आजकल हमारी जीवन शैली तथा खान-पान ऐसा हो गया है, कि हर तीसरे व्यक्ति को बढे हुए पेट अथवा मोटापे की समस्या होना आम बात बन गई है। इस समस्या से निपटने के लिए योग, व्यायाम के साथ और सही खानपान अपनाने के अलावा कोई दूसरा बेहतर तरीका हो ही नहीं सकता।
विशेषज्ञ भी वजन घटाने वाले लोगों को प्रोटीन तथा अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार को अपनाने की सलाह देते हैं। क्योंकि प्रोटीन रिच डाइट ना केवल वजन घटाने के लिए आपको वर्कआउट के लिए ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि इससे लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है। जिससे आप अनावश्यक आने से बच जाएंगे।
आज हम आपको स्प्राउट्स और पनीर की एक ऐसी ही सलाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पोषक तत्वों का खजाना है। इस सलाद में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होने के कारण यह वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
स्प्राउट्स और पनीर की इस सलाद में कुछ मसाले भी इस्तेमाल किए जाते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को सुचारू रखने में मदद कर सकते हैं। अगर हमारा पाचन बेहतर होगा, तो वजन घटाना और भी आसान हो जाता है। तो आइए जानते हैं घर पर आसानी से और कम समय में बनने वाली इस सलाद को बनाने की विधि के बारे में...
इस सलाद को बनाने के लिए आपको चाहिए-
4-5 बड़ी चम्मच अंकुरित हरी मूंग की दाल, 100 ग्राम पनीर क्यूब, बारीक कटा हुआ एक टमाटर, बारीक कटी हुई एक प्याज, चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चम्मच नींबू का रस तथा एक चम्मच सेंधा नमक।
बनाने का तरीका-
सबसे पहले एक कटोरी में प्याज, टमाटर, काली मिर्च, सेंधा नमक डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें। अब दूसरी कटोरी में पनीर और मूंग की दाल मिलाकर, तैयार किए गए मसाले को भी इसमें डाल दें। अब ऊपर से नींबू का रस डालकर दोबारा से सबको अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार है, आपकी प्रोटीन रिच सलाद। ध्यान रहे कि इसे बनाने के तुरंत बाद ही खा लें।
Updated on:
9 Nov 2021, 12:49 PM IST
Published on:
9 Nov 2021, 12:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.