Health Benefits Of Tofu: सोया पनीर यानी टोफू प्लांट बेस्ड आयरन का एक बेहतर स्रोत माना गया है। विशेषकर शाकाहारी लोगों के लिए तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
नई दिल्ली। Health Benefits Of Tofu: सोया पनीर के नाम से जाना जाने वाला टोफू को प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत माना गया है। जो लोग शाकाहारी हैं वे प्रोटीन अथवा अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए मांसाहार के विकल्प के रूप में टोफू का सेवन कर सकते हैं। यह प्रोटीन रिच फूड हमारी हड्डियों के लिए काफी अच्छा है। हमारी मांसपेशियों के विकास के लिए आवश्यक टोफू में प्रोटीन, अमीनो एसिड और आइसोफ्लेवोनीस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही नहीं इसमें पोटेशियम, जिंक तथा आयरन और विटामिन भी पाए जाते हैं। इसके अलावा जो लोग दूध अथवा अंडे से परहेज़ करते हैं, उनके लिए टोफू एक अच्छा विकल्प है। तो आइए जानते हैं टोफू के सेवन से जुड़े सेहत संबंधी फायदों के बारे में...
यह भी पढ़ें: