16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीठ दर्द, अचानक Diabetes और तेजी से वजन घटना, डॉक्टर ने बताया ये छोटे संकेत हो सकते हैं Pancreatic Cancer की चेतावनी

Pancreas Cancer Signs: पैनक्रिएटिक कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य गैस, पीठ दर्द या वजन घटने जैसे लगते हैं। Dr. Saurabh Sethi से जानिए इस साइलेंट कैंसर के चेतावनी संकेत।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

May 16, 2026

Pancreatic Cancer, Cancer Symptoms, Silent Cancer

पैनक्रिएटिक कैंसर के छिपे शुरुआती लक्षणों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर (photo- chatgtp)

Pancreatic Cancer Symptoms: अग्न्याशय का कैंसर (Pancreatic cancer) दुनिया के सबसे खतरनाक और तेजी से फैलने वाले कैंसरों में गिना जाता है। इसकी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि शुरुआत में इसके लक्षण इतने हल्के होते हैं कि लोग इन्हें सामान्य कमजोरी, गैस, बदहजमी या पीठ दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसी वजह से ज्यादातर मामलों में बीमारी का पता काफी देर से चलता है।

हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेनिंग प्राप्त पेट और लिवर रोग विशेषज्ञ (Gastroenterologist or Hepatologist) डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अग्न्याशय के कैंसर (Pancreatic cancer) से जुड़े कुछ ऐसे संकेत बताए हैं, जिन्हें लोग अक्सर गंभीरता से नहीं लेते।

शुरुआत में दर्द नहीं होता

डॉक्टर सौरभ सेठी के मुताबिक पैनक्रिएटिक कैंसर शुरुआती स्टेज में अक्सर बिना दर्द के बढ़ता रहता है। जब तक शरीर में कोई बड़ा बदलाव महसूस होता है, तब तक कैंसर कई सालों से अंदर ही अंदर बढ़ चुका होता है। यही वजह है कि यह बीमारी साइलेंट कैंसर भी कहलाती है।

हल्के लक्षणों को लोग समझते हैं सामान्य परेशानी

लक्षणों को लेकर उन्होंने बताया कि हल्का पीठ दर्द, अचानक वजन कम होना या डायबिटीज जैसी समस्याएं कई बार पैनक्रिएटिक कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकती हैं। लेकिन लोग इन्हें थकान, उम्र या खराब लाइफस्टाइल का असर मान लेते हैं।

50 की उम्र के बाद अचानक डायबिटीज होना हो सकता है संकेत

डॉक्टर सेठी के अनुसार पैनक्रियाज इंसुलिन को नियंत्रित करता है। ऐसे में अगर 50 साल की उम्र के बाद अचानक डायबिटीज हो जाए, तो यह सिर्फ शुगर की बीमारी नहीं बल्कि पैनक्रियाज में किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है।

त्वचा और आंखों का पीला पड़ना

अगर बिना दर्द के त्वचा या आंखें पीली पड़ने लगें, तो इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा तब हो सकता है जब ट्यूमर पित्त बैल डक्ट को अवरुद्ध कर देता है। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक यह बीमारी के आगे बढ़ने का संकेत माना जाता है।

ऑयली या तैरता हुआ मल भी हो सकता है संकेत

डॉक्टर सेठी बताते हैं कि जब पैनक्रियाज सही तरीके से पाचक एंजाइम नहीं बना पाता, तब खाना खासकर फैट ठीक से नहीं पचता। इससे मल तैरने लगता है या उसमें ऑयलीपन दिखाई दे सकता है। लोग अक्सर इस संकेत को सामान्य पाचन समस्या समझ लेते हैं।

फैमिली हिस्ट्री से बढ़ सकता है खतरा

अगर परिवार में किसी करीबी रिश्तेदार को पैनक्रिएटिक कैंसर रहा हो, तो खतरा कई गुना बढ़ सकता है। डॉक्टर जेनेटिक काउंसलिंग और नियमित जांच की सलाह देते हैं। अग्न्याशय की पुरानी सूजन (क्रोनिक पैनक्रिएटाइटिस) भी बड़ा रिस्क फैक्टर लंबे समय तक पैनक्रियाज में सूजन रहना यानी अग्न्याशय की पुरानी सूजन भी आगे चलकर कैंसर का कारण बन सकता है। अगर लगातार वजन कम हो रहा हो, भूख कम लग रही हो, पीठ दर्द बना रहे या अचानक डायबिटीज हो जाए, तो डॉक्टर से जांच जरूर करवानी चाहिए। समय रहते पहचान ही इस खतरनाक कैंसर से बचाव का सबसे बड़ा तरीका है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।