स्वास्थ्य

खानपान में लापरवाही से हो गई है एसिडिटी, तो यह करें घरेलू उपाय

खानपान में लापरवाही से हो गई है एसिडिटी, तो यह करें घरेलू उपाय

less than 1 minute read
Apr 15, 2021
खानपान ही नहीं तनाव से भी एसिडिटी, सही दिनचर्या से मिलती राहत
खानपान ही नहीं तनाव से भी एसिडिटी, सही दिनचर्या से मिलती राहत

कई बार खानपान में लापरवाही हो जाने के कारण एसिडिटी हो जाती है। एसिडिटी के कारण व्यक्ति बेचैन हो जाता है और काफी परेशानी खड़ी हो जाती है। जब तक एसिडिटी से राहत नहीं मिलती है। व्यक्ति अपने को असहज महसूस करता है।

आज हम आपको एसिडिटी दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। जिससे आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। कई बार एसिडिटी के कारण पेट भी दर्द होने लगता है। इसलिए आप घरेलू उपाय से निजात पा सकते हैं।

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है। तो आप आंवले का जूस पी सकते हैं। लेकिन इसकी मात्रा 15 से 20 मिलीलीटर ही होनी चाहिए। यह दिन में 2 बार पी सकते हैं। अगर आप भोजन से पहले आधा चम्मच आंवला पाउडर का सेवन करेंगे, तो भी आपको काफी आराम मिलेगा।

एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप धनिया का पानी पी सकते हैं। इसी के साथ ही भोजन करने के बाद करीब आधा चम्मच सौंफ खाए। जो आपका पाचन तंत्र मजबूत करता है। हो सके तो सुबह नारियल का पानी पीएं और दोपहर में सौंफ का शरबत पी सकते हैं। सौंफ एसिडिटी में राहत दिलाने के लिए काफी मददगार होती है। इसमें आप मिश्री या काला नमक भी मिलाकर खा सकते हैं। इसी के साथ रात के समय किशमिश भिगो दें और उसे सुबह खाने के साथ उसका पानी पी लें। इससे आपको एसिडिटी में काफी राहत मिलेगी। एसिडिटी से राहत के लिए अनार, केला, सेब, नारियल आदि भी लाभकारी होते हैं। यह आपका पाचन तंत्र व पाचन की दिक्कत और कब्ज से राहत दिलाते हैं।

Published on:
15 Apr 2021 08:38 pm