स्वास्थ्य

इन 8 चीजों से बढ़ रहा है कैंसर

स्वस्थ रहने के लिए अच्छा खानपान, हैल्दी लाइफस्टाइल और अच्छी आदतें जरूरी हैं, लेकिन जिस तरह से रहन सहन बदल रहा है, उससे कई तरह के रोग भी हो रहे हैं। इसमें सबसे गंभीर बीमारी कैंसर है। हमारे खानपान में कई नए तत्व शामिल हो गए हैं जिनसे यह तेजी से फैल रहा है। जानते हैं इनके बारे में-

2 min read
Feb 10, 2020
इन 8 चीजों से बढ़ रहा है कैंसर

मिलावट-कीटनाशक ने घटाई भोजन की ताकत
एक्सपर्ट की मानें तो जंकफूड, फास्टफूड, मिलावटी व कीटनाशक वाले फूड में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषकता नहीं होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स से शरीर की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ती है। ये कैंसर सेल्स को मारते हैं। कई दूसरी आदतें भी हैं जैसे स्मोकिंग, नशा, जिन्हें मोडिफाइबल फैक्टर कहते हैं। इनसे भी शरीर की रोग प्रतिरोधकता घटती है।
ऐसे नुकसान पहुंचाते हैं कैमिकल
कीटनाशक या कैमिकल धीरे-धीरे शरीर में जमा होते हैं। ये पहले जीन में डीएनए को तोड़ नर्वस सिस्टम को खराब करते हैं। इसके बाद आंतों, रुधिर तंत्र और फिर पूरे शरीर को प्रभावित कर कैंसर करते हैं।
1. ऊर्वरक
पौधों के विकास के लिए करीब 34 पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन इसकी पूर्ति यूरिया और डीएपी से करतेे हैं। इनमें चार ही पोषक तत्व होते हैं। इनकी अधिकता घातक है।
2. कीटनाशक
फसलों को कीटों से बचाने के लिए 100 से ज्यादा कीटनाशक इस्तेमाल हो रहे हंै। यह खाने के साथ शरीर में जाकर फेफड़े, लिवर, किडनी और गले का कैंसर करते हैं।
3. घर में मिला रहे जहर
घर में अनाज को सुरक्षित रखने के लिए लोग खुद ही कीटनाशक मिलाते हैं जो नुकसानदायक होता है। अनाज स्टोर करने के लिए पुराने तरीके का उपयोग करना चाहिए।
4. डिब्बाबंद का चलन अधिक
डिब्बाबंद चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए बिसेफिनॉल, सोडियम आदि इस्तेमाल होता है। इन कैंमिकल्स में ओमागा 6 होता है जो कैंसर को बढ़ाते हैं।
5. प्लास्टिक का इस्तेमाल
प्लास्किट एक कैंसर करने वाला पॉलीमर है। इसमें नायलॉन, पॉलीथाइलीन आदि होते हैं। गर्म होने पर इसमें से कैंसर करने वाला डाइऑक्सिन फूड में मिल जाता है।
6. अखबार पर खाना
अखबार पर छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही में डाई, अल्कोहल, आइसोब्यूटाइल फटालेट, डाइएन आइसोब्यूटाइलेट आदि होता है। इनकी अधिकता से कैंसर होता है।
7. बार-बार फ्राई करना
फूड आइट्म्स को बार-बार या हाई टेम्प्रेचर पर फ्राई करने से स्मोक पॉइंट्स होते हैं जिससे शरीर में फ्री रेडिकल्स बनते हैं। यह शरीर में कैंसर को बढ़ावा देते हैं।
8. खाने में कलर
फूड कलर में मेटालिन-सेफोलाइट कैमिकल मिलाया जाता है। इन कैमिकल्स से आंत, लिवर और किडनी और सिंथेटिक कलर से गले का कैंसर हो सकता है।

Published on:
10 Feb 2020 07:48 pm
Also Read
View All