Calcium : शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर अधिकतर लोग दूध का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को दूध नहीं भाता है। ऐसे लोग इन चीजों का सेवन भी कैल्शियम की आपूर्ति करने के लिए कर सकते हैं।
हमारे शरीर के लिए कैल्शियम बहुत ही आवश्यक मिनरल्स है। क्योंकि इसकी सहायता से ही हड्डियां, दांत आदि मजबूत होते हैं। इसी के साथ यह शरीर के अन्य अंगों को भी सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है। वैसे तो अधिकतर लोग कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए दूध का सेवन करते हैं।लेकिन कुछ लोगों को दूध नहीं पसन्द होता है। तो वे लोग इन खाद्य पदार्थों का सेवन करके भी कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन से पदार्थ हैं।
यह भी पढ़ें - स्वस्थ हृदय के लिए रोज करें यह योग प्राणायाम.
ओट्स का सेवन करें-
ओट्स वैसे तो सभी लोगों को पसंद आता है। इसमें कैल्शियम के साथ विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। इसे आप डाइट में शामिल करेंगे। तो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगा। करीब आधा कप ओट्स में करीब 200 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम रहता है। ओट्स विभिन्न प्रकार से तैयार किया जा सकता है।
चीया सीड का सेवन करें-
चीय सीड का सेवन स्मूदी सलाद में शामिल करके भी कर सकते हैं या दही में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। इसमें बोरान होता है। जो मांसपेशियों और हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसलिए आप इसका कैल्शियम की जगह भी सेवन कर सकते हैं। दो बड़े चम्मच चीया सीड में करीब 180 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
सोया मिल्क-
अगर आप डेयरी प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करते हैं, या एलर्जी है। तो आप सोया मिल्क का भी सेवन कर सकते हैं। सोया मिल्क की एक सर्विंग में 500 मिलीग्राम प्रति सर्विंग कैल्शियम होता है।
टोफू का सेवन करें-
टोफू कैल्शियम से भरपूर होता है। रोजाना आधा कप टोफू का सेवन आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इससे पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
सूरजमुखी के बीज-
सूरजमुखी के बीज का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, स्वस्थ वसा, एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होते हैं। यह शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों के खतरे से बचाते हैं।
ब्रोकली-
ब्रोकली का सेवन सेहत के लिए सबसे फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम भी अधिक मात्रा में होता है। फाइबर, आयरन, सेलेनियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी, फोलिक एसिड आदि अन्य तत्व भी होते हैं। इसलिए ब्रोकली का सेवन तो सेहत के लिए सबसे फायदेमंद होता है।
संतरे का सेवन -
संतरे का सेवन करने से हमें कैल्शियम के साथ विटामिन सी भी मिलते हैं। इसमें फाइबर भी होता है। जो पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है और पेट से संबंधित समस्याओं से भी निजात दिलाता है।